केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : पीएम सूर्य घर फ्री बिजली योजना मंजूर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को 75 हजार करोड़ रु. की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कोई सौर पैनल लगवाता है तो उसे 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। योजना में एक करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसमें 78 हजार रु. तक की सब्सिडी केंद्र सरकार देगी। 300 में से कुछ यूनिट बच जाती हैं तो उपभोक्ता इन्हें बेच कर सालाना 15 हजार रु. तक कमा सकेंगे। 300 यूनिट से ज्यादा खपत है तो कितना बिल लगेगा, ये तय नहीं है। इस स्कीम से करीब 17 लाख नए जॉब आएंगे।

इसके अलावा 1.26 लाख करोड़ रु. में देश में पहला कमर्शियल सेमीकंडक्टर फैब बनाया जाएगा। इसका निर्माण अगले 100 दिन में शुरू हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह फैब टाटा और ताइवान की कंपनी पावरचिप बनाएगी। इसमें सालाना 300 करोड़ चिप बनेंगी। इनका उपयोग कंप्यूटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, टेलीकॉम, डिफेंस, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स *में होगा। इसके अलावा दो और सेमीकंडक्टर यूनिट लगेंगी। इससे करीब 80 हजार नौकरियां आएंगी।

सोलर स्कीम के लिए एप्लाई कैसे करें :-

सबसे पहले आप www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाएं। एप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर के ऑप्शन पर क्लिक करें। रजिस्टेशन पेज खुलेगा। इस पर जानकारी भरें। फिर डिस्कॉम से फिजीबिलिटी अप्रूवल मिलते ही रजिस्टर्ड वेंडर से संपर्क करें। इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करें। मीटर लगने के बाद डिस्कॉम की टीम निरीक्षण करेगी और कमीशनिंग सर्टिफिकेट देगी।

सब्सिडी कैसे मिलेगी :-

कमीशनिंग रिपोर्ट मिलने के बाद पोर्टल के जरिए बैंक खाते का विवरण और एक कैंसिल चेक जमा करें। इसके बाद 30 दिन में अकाउंट में सब्सिडी आ जाएगी। 

पैसा कैसे कमा सकेंगे :-

एक किलोवॉट का प्लांट 4 यूनिट बिजली बनाता है। इस हिसाब से 3 किलोवॉट प्रतिदिन 12 यूनिट तक बिजली बनाएगा। इससे 360 यूनिट महीने में बनेंगी। यदि आप 200 यूनिट तक महीने में खर्च करते हैं तो बची हुई 160 यूनिटनेट मीटरिंग के जरिए कंपनी को वापस चली जाएगी। कंपनी इसका आपको भुगतान करेगी। 

सौर ऊर्जा उपभोग की क्षमता :-

सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट बताती है कि देश में 25 करोड़ घरों पर 637 गीगावॉट की सोलर प्लेट लग सकती हैं। इसका एक तिहाई उपयोग ही घरेलू मांग के लिए काफी। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments