जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) अब अविवाहित लड़कियां भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए अवेिदन कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले से हजारों युवतियों के लिए इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। अभी तक विधवा, दिव्यांग या शादीशुदा ही आवेदन कर सकती थीं।
इस बारे में महिला एवं बाल विकास शासन सचिव कृष्ण कुणाल का कहना है कि आंगनबाड़ी मानदेय कर्मचारियों की चयन शर्तों में भी संशोधन के लिए सरकार के स्वीकृति मिल गई है। अविवाहित महिलाओं को भी इन पदों पर काम करने का अवसर मिलेगा।
- राजस्थान में जो भी साथिन दो वर्ष के काम का अनुभव रखती हैं उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में चार बोनस अंक दिए जाएंगे।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों के मानदेय में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




