जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भूतेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उपसरपंच नाथूलाल मांडिया के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य महेश बागोरिया की अध्यक्षता, भागचंद गढ़वाल के विशिष्ट आतिथ्य और उपप्राचार्य विनोद देवन्दा के सानिध्य में राज्य सरकार की योजना अंतर्गत कनिष्ठ सहायक चौथमल शर्मा द्वारा कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंदगढ से प्राप्त साइकिलों का बालिकाओं को वितरण किया गया ।
प्रधानाचार्य महेश बागोरिया व उपप्राचार्य विनोद देवंदा ने राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए अन्य लाभान्वित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। निःशुल्क साईकिल प्रभारी शंकर लाल बुनकर एवं क.स.चौथमल शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2022-23 की 34 बालिकाओं एवं सत्र 2023-24 की 23 बालिकाओं सहित कुल 57 साइकिले वितरित की गई। छात्राओं को रोजाना विद्यालय आने में साइकिलों से सुविधा मिलेगी।
इस दौरान कल्पना जैफ, नीलम राजपूत, सुरेश जाट, सुमित्रा यादव, पवन पारीक, ओमप्रकाश बुनकर, नंदाराम सामोता, अर्जुन लाल रूण्डला, महेश जाट, शांतिलाल, वीरेंद्र दूत, ममता आदि मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-





