जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) षड्दर्शन अखाड़ा मंडल समिति राजस्थान अध्यक्ष, ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज के सानिध्य में जयपुर से यात्रियों का जत्था अयोध्या में रामलला का, गोरखपुर में गोरखनाथ जी का, एवं वृंदावन में श्री बांके बिहारी लाल का दर्शन कर लौटा, तो मुरलीपुरा के श्री कुंज भवन में संतों एवं यात्रियों का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
विश्व हिंदू परिषद कार सेवक पुरम अयोध्या में दो दिवसीय संत चिंतन वर्ग में सनातन धर्म के मठ मंदिरों की सुरक्षा एवं धर्म प्रसार का संकल्प लेकर आए ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज ने बताया भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्षन्यास मथुरा में इस संघर्ष के अंदर बड़ी भूमिका निभाने का राष्ट्रीय महामंत्री अश्वनी कुमार ने महाराज से आग्रह किया |
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर अब विधर्मियों से मुक्त करना है | राजस्थान के सभी भक्तों को सनातन धर्म के सभी मंदिरों की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के पुजारी प्रवीण गोस्वामी द्वारा ब्रह्मचारी गणेश चैतन्य महाराज द्वारा विधिवत फाग उत्सव प्रारंभ पूजा करवा कर पुष्पमाला माला भेंट की एवं भगत राकेश महाराज का पुष्प माला पहनाकर सभी भक्तों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुभाष सोनी, प्रमोद बलौदा, शेखर सोनी, अजय सोनी, सुरेश जांगिड़, विकास सैनी आपको भी दुपट्टा औढाकर स्वागत किया गया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-






