जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर ग्रामीण के आसपास क्षेत्र में गत दिवस बेमौसम में हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की खराब फसलों के नुकसान का मुआवजा देने के लिए उप जिलाप्रमुख जयपुर ग्रामीण मोहन डागर ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जिला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित को पत्र के माध्यम से अवगत करवाकर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की समय पर गिरदावरी करवाकर खराब फसलों का मुआवजा देने का आग्रह किया है।
इस दौरान डागर ने बताया की अन्नदाता का बेमौसम में भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलों का नुकसान हुआ है | इस बेमौसम बारिश,ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान से किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है क्योंकि ज्यादातर किसान साहुकारों व अन्य स्त्रोतों व बैंकों से कर्ज लेकर खेती किसानी करते रहैं तथा बीज, कीटनाशक , दवाइयां भी महंगे दामों में मिलती हैं जिससे फसल लागत मुल्य भी अधिक आता है |
इस समय किसानों की विकट परिस्थितियों को देखते हुए मैंने पत्र के माध्यम से राज्य सरकार व जिला कलक्टर को समय पर गिरदावरी करवाकर किसानों को खराब फसलों का उचित मुआवजा दिलवाकर आर्थिक संबल प्रदान करने का आग्रह किया है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-





