जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जैतपुरा निवासी 105 वर्षीय मोहिनी देवी का प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी ने दुपट्टा, शाल एवं भगवान राधे कृष्ण की प्रतिमा भेटकर सम्मानित किया।
प्रदेशाध्यक्ष तिवाडी ने बताया कि मोहिनी देवी क्षेत्र की सबसे वयोवृद्ध महिला है जिनकी आयु 105 वर्ष है | क्षेत्र में इस उम्र की महिला मिलना दुर्लभ है | ऐसी महिला का सम्मान कर हम अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं |
इस दौरान प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, आयुष प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष डॉ रामप्रकाश शर्मा, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश रीडर, तहसील अध्यक्ष सुनीता शर्मा, डॉ एम के अग्रवाल, एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा, रामेश्वर प्रसाद शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-