इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के 37वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 20 फरवरी 2024, को मुख्यालय एवं समस्त क्षेत्रीय केन्द्रों पर एक साथ आयोजित किया गया। मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली में हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ मुख्य अतिथि रहे। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में सम्पन्न हुए दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि प्रो. अल्पना कटेजा कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय रही और उन्होनें डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयो को अभिप्रेरित किया।  

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. ममता भाटिया ने इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र की वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत करते हुए बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र कि स्थापना 16 दिसम्बर 1981 में हुई, तब से ही यह विष्वविद्यालय जन-जन तक उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिये सतत् प्रयासरत है। उन्होनें बताया कि इग्नू का मुख्य उदेश्य गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को घर-घर पहुँचाने के साथ-साथ जो विद्यार्थी किन्ही अभावों के कारण अपनी शिक्षा को बीच में छ़ोड़ देते है, उन्हें भी उच्च शिक्षा से जोड़ना है। 

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के दो विद्यार्थीयों मदन गोपाल सिंह को एम.सी.ए.पाठ्यक्रम एवं रिबिका लुइस एम.एस.डब्ल्यू पाठ्यक्रम में देश भर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिये इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली में गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दीक्षान्त समारोह में पूरे भारत में 294609 विद्यार्थीयों जिनमें क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के अंतर्गत 4825 उपाधियाँ दी गई। इनमें में 587 प्रमाण पत्र, 1765 डिप्लोमा, 1556 स्नातक, 917 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के विद्यार्थी शामिल हुए।

इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में दीक्षान्त समारोह में विशिष्ट अतिथि रहीं प्रो.अल्पना कटेजा ने कहा व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, उसे अपने समाजिक और आर्थिक विकास में शिक्षा की आवश्यकता होती है और शिक्षा के लिए उम्र कभी भी बाधक नही होती है, यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर हासिल की जा सकती है, आवश्यकता केवल शिक्षा प्राप्त करने की जिज्ञासा होनी चाहिए। शैक्षिक उपधियों के साथ व्यक्ति को अपने व्यक्तिव विकास के लिए स्वाध्याय की परम आवश्यकता है, इसलिए आप सभी को स्वाध्याय पर जोर देना होगा। 

इग्नू द्वारा प्रदान की जा रही दूरस्थ शिक्षा, इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो विद्यार्थी किसी अभाव में शिक्षा प्राप्त नही कर पाते उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जो विद्यार्थीयो की इच्छा और आवश्यकता के अनूकूल शिक्षा प्रदान करने में  भारत में ही नही विदेशों में भी इग्नू अपनी भूमिका निभा रहा है जो एक सराहनीय कदम है। इस दीक्षान्त समारोह में जीवन शिक्षा ग्रहण करने के मार्ग पर चलने वाले कुछ शिक्षार्थी उपस्थित रहें जिनमें एक विद्यार्थी दशरथ सिंह शेखावत 22 एवं एम.एल.अवस्थि 19 उपाधियाँ इग्नू से प्राप्त की है, यह दोनो 1997 से इग्नू के अध्ययनरत् है, साथ ही इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर में पदस्थापित डाॅ.शेर सिंह को इग्नू मुख्यालय में दीक्षान्त समारोह में पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।

इस दीक्षान्त समारोह में प्रमुख रूप से सहायक क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. इन्दू रवि, डाॅ. राममूर्ति मीना, डाॅ. पवन कुमार सहायक कुल सचिव, योगेष कानवा, विजेन्द्र शर्मा तथा इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र का सभी स्टाॅफ उपस्थित हुए। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments