जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुजरात (संस्कार सृजन) आणंद अम्बेडकर हॉल में एक दिवसीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर से कुल 51 कवि मित्रों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। साहित्यिक स्वागत संस्थान के प्रमुख डाॅ. शैलेष वाणिया शैल द्वारा, इसके बाद स्वागत नृत्य, धारा वानिया धीर, निधि परमार, तुलसी वाघेला, विश्व चावड़ा किया गया | दीप प्रज्ज्वलन उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। छोटे बच्चों द्वारा प्रार्थना नृत्य किया गया |
अध्यक्ष द्वारा अतिथियों का परिचय किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. शीतल वोरा चांदखेड़ा अहमदाबाद का गुलदस्ता, शोलऔर, मोमेंटो द्वारा सम्मान सचिव प्रीति परमार प्रीत, निमिषा सहगल नीमी, विलासबेन मार्टिन भाई खिस्ती द्वारा किया गया |
विशिष्ट अतिथि जमाभाई सोलंकी कवि मुस्कान का सम्मान कवि शैल द्वारा किया गया। अतिथियों का सन्मान नीलेश राठौड़ नील द्वारा बंकिमचंद्र ब्रह्मभट्ट सर का सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र भट्ट का सन्मान राजेश परमार एवं हितेश सुतारिया हरीश द्वारा किया गया। आचार्य अनिकेत डाभी का सम्मान कवि विजय परमार द्वारा, पत्रकार राजेश मेकवान का सम्मान राजेश परमार राज द्वारा। अर्जनभाई अपना का सम्मान डॉ. शैलेश वानिया शैल द्वारा, डॉ. जगदीशभाई का सम्मान जामाभाई द्वारा, कोकिलाबेन चौहान का प्रीति परमार प्रीत और निमिषा सहगल नीमी द्वारा सम्मानित किया गया।
फिर मुसायरो खोला गया | क्रम अनुसार 1 से 51 कवि मित्रों को बुलाया गया। सभी ने अपनी रचना प्रस्तुत की। इसके बाद अतिथियों के हाथो से कवि मित्रो को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया | धन्यवाद ज्ञापन नीलेश राठौड़ नील ने किया। राष्ट्रगान के बाद दोपहर दो बजे भोजन कर के सभी ने अलविदा कहा | सफल संचालन के लिए संस्था की ओर से मित्तल मकवाना मीत का आभार व्यक्त किया गया |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-