राजस्थान पर्यटन विभाग को मिला पुरस्कार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान पर्यटन विभाग को उदयपुर से माउंट आबू, सर्वश्रेष्ठ दर्शनीय सड़क स्थलों की श्रेणी में इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार ने राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को उदयपुर से माउंट आबू, सर्वश्रेष्ठ दर्शनीय सड़क स्थलों की श्रेणी में इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण  पुरस्कार से आज नई दिल्ली में सम्मानित किया। 

इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन को इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स सम्मानित किया जाता है। "देश भर में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए" विषय पर गहन सत्रों के अलावा, इंडिया टुडे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को वार्षिक पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए गए।

राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने पुरस्कार ग्रहण करने के साथ ही राज्यों में पर्यटन रणनीति में संशोधन विषय पर पैनल चर्चा में विचार व्यक्त किए। 

प्रमुख शासन सचिव ने पर्यटन में राज्य को 365 दिनों के गंतव्य बनाने, ऊंटों और उनके उत्पादों के महत्व, खगोल पर्यटन, ग्रामीण जीवन शैली पर प्रकाश डालने सहित हमारी संस्कृति और जीवन शैली के अनुभव देने के बारे में बात की। उन्होंने पर्यटन विभाग की नवीनतम पहलों और राज्य में निवेश आकर्षित करने के उपायों के बारे में भी बताया।

प्रमुख शासन सचिव ने महिला सुरक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि महिला गाइडों और होम गार्डों की तैनाती और सभी हितधारकों को जागरूक करके सक्षम वातावरण के निर्माण करना महत्वपूर्ण है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments