जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्य सचिव सुधांश पंत ने आज राजस्थान आवासन मण्डल का औचक निरीक्षण किया। पंत सुबह लगभग 9ः15 बजे राजस्थान आवासन मण्डल पहुँचे ।आवासन आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी कार्यालय में उपस्थित थे। पंत ने आयुक्तालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों - अधिकारियों की उपस्थिति और उनके टेबल पर रखी फाइलों को भी देखा। अधिकतर फ़ाइलों का समय पर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन व कार्मिकों की कार्यालय समय पर उपस्थिति देख उन्होंने संतोष व्यक्त किया। आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने मुख्य सचिव को मण्डल की कार्यप्रणाली एवं वर्तमान में जारी परियोजना एवं कार्य प्रगति की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने अपने दौरे के दौरान आयुक्तालय में साफ - सफाई , फाइल मैनेजमेंट सहित अन्य इंतजामों पर भी संतोष जाहिर किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




