जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार की योजनाओं की प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आज जिले में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोइयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
जयपुर जिले एवं जयपुर ग्रामीण जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने 29 अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) सुमन पंवार ने खासाकोठी के नीचे संचालित अन्नपूर्णा रसोई का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने रसोई में भोजन की गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था एवं पेयजल सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
वहीं, जयपुर जिले एवं जयपुर ग्रामीण में प्रशासनिक अधिकारियों ने 37 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं शहरी सामुदायिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश कुमार मीणा ने गांधी नगर स्थित शहरी प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सा केन्द्र में साफ सफाई, चिकित्सा सुविधाओं, जांच उपकरण, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने तय प्रारूप रिपोर्ट जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत की है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




