Poonam Pandey:नहीं रहीं एक्ट्रेस पूनम पाण्डे, सर्वाइकल कैंसर से हुई मौत,इंस्टा पर मैसेज देख चौंके लोग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर से हर कोई शॉक्ड है। उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट की इस सूचना को लोग मजाक समझ रहे थे। इस बीच उनकी टीम ने कई मीडिया हाउसेज से पुष्टि की है कि पूनम इस दुनिया में नहीं रहीं। गुरुवार रात उनका सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया। 32 साल की पूनम लॉकअप ओटीटी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। वह एरोटिका एक्ट्रेस के रूप में फेमस थीं और कई कॉन्ट्रोवर्सीज में नाम आ चुका था।

टीम ने की निधन की पुष्टि :-

लॉकअप ओटीटी कंटेस्टेट, एक्ट्रेस पूनम पांडे के निधन की खबर पर उनके फॉलोअर्स यकीन नहीं कर पा रहे। अब उनकी टीम ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया है कि पूनम का गुरुवार रात उनके होमटाउन कानपुर में निधन हो गया। अंतिम संस्कार कब होगा, इस बात की सूचना नहीं मिल पाई है।

पूनम के इंस्टा पर पोस्ट हुआ यह मैसेज :-

बता दें कि पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को एक पोस्ट दिखे जिससे हर कोई हैरान हो गया। इसमें सूचना दी गई थी, ‘यह सुबह हमारे लिए काफी मुश्किल भरी रही है। बहुत दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि हमने पूनम को सर्वाइकल कैंसर से खो दिया है। जो भी पूनम के पास आया उसे हमेशा बहुत प्यार मिला। हम आपसे प्राइवेसी की रिक्वेस्ट कर रहे हैं ताकि हम उनके साथ बिताए हर लम्हें को याद कर सकें।’ इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी टीम ने बताया कि पूनम को कुछ वक्त पहले ही पता चला था कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है। इस बात की जानकारी उन्हें लास्ट स्टेज पर मिली। कानपुर में उनका निधन हो गया।

किसी को नहीं पता चली कैंसर की बात :-

पूनम को कैंसर था, इस बात की जानकारी उनके किसी सोशल मीडिया पोस्ट में नहीं दिखी। साथ ही उनके रीसेंट पार्टी के वीडियो में भी वह बीमार नहीं दिख रही थीं। उन्होंने गोवा की क्लिप पोस्ट की थी। उनके इंस्टा पर अचानक उनके मौत की खबर देखकर हर कोई हैरान है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments