ग्राम चौपालों में 03 लाख 47 हजार से अधिक समस्याओं प्रकरणों का किया गया निस्तारण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लखनऊ (संस्कार सृजन) उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्यायों के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल,(गांव की समस्या-गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है। और इन ग्राम चौपालों के बहुत ही सार्थक परिणाम निखर कर सामने आ रहे हैं तथा बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है।

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेंसी) के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों  के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है | व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे, लेकिन जिन ग्रामों में ग्राम चौपाल हो चुकी हैं, उनसे इतर दूसरे मजरों में ग्राम चौपाल अनवरत रूप से की जाए ।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मोदी ऐप डाउनलोड करने के लिए ग्राम विकास  से जुड़े सभी अधिकारियों कर्मचारियों व लाभार्थियों को प्रेरित किया जाए, इस ऐप में  गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं का विवरण रहता है और उससे लाभकारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मोदी ऐप डाउनलोड करने की ड्राइव चलाईं जाय। चौपालों में भी इसके बारे में चर्चा की जाए और लोगों को प्रेरित किया जाए।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश की 1465ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिनमें 4513 प्रकरणो का निस्तारण गांव पंचायतों में ही कर दिया गया।इन ग्राम चौपालों मे 3922 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 6907 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे और इन चौपालों में लगभग 90 हजार ग्रामीणों ने सहभागिता की।ग्राम्य विकास आयुक्त ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 81 हजार से अधिक ग्राम चौपालों  का आयोजन किया जा चुका है,जिनमें 60लाख से अधिक  ग्रामीण मौजूद रहे और  3लाख 47 हजार  से अधिक  समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments