जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओपी बुनकर तथा महिला अधिकारिता की अतिरिक्त निदेशक बिंदु करुणाकर की उपस्थिति में महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह हेतु निदेशालय महिला अधिकारता में बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिए गए।
शासन सचिव कुणाल ने बताया कि जयपुर स्थित राज्य क़ृषि अनुसन्धान केंद्र, दुर्गापुरा में 9 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।
सौ दिवसीय कार्य योजना की समीक्षा
कुणाल ने सौ दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यों को और अधिक गति से सम्पादित कर बेहतर परिणाम के लिए काम करें।
फील्ड में जाकर, काम कर लोगों को राहत प्रदान करें
कुणाल ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर काम करने के निर्देश दिए, लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में समय पर आए। लेट लतीफी करने वालों तथा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कर्रवाई की जाएगी।
महिलाओं को आसानी से मिले ऋण
शासन सचिव ने उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत अधिकारियों को महिला आवेदन कर्ताओं को ऋण दिलवाने में पूर्ण गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-




