सिन्धी कैम्प बस स्टेण्ड को विश्व स्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब बनाने को लेकर बैठक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने कहा कि सिन्धी कैम्प को विश्वस्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब बनाने के लिए अधिकारी भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक्शन प्लान तैयार करें। उन्होने इसके लिये हीरापुरा बस टर्मिनल को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप मे विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट की तर्ज पर बस स्टेण्ड की भी मेट्रो स्टेशनों से निर्बाध रुप से कनेक्टीविटी सुनिश्चित करने के भी दिशा—निर्देश दिए।

श्रेया गुहा आज  रोडवेज मुख्यालय पर सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड को विश्वस्तरीय एकीकृत आईएसबीटी हब के रूप में विकसित करते हुए हीरापुरा, जवाहर नगर, प्रतापनगर और विद्याधर नगर पर सेटेलाईट बस टर्मिनल बनाने की कार्ययोजना को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने इसके विकास के लिए हितधारकों के साथ विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा की। बैठक में राइट्स लिमिटेड के पदाधिकारियों ने सेटेलाईट बस टर्मिनल के मार्केट सर्वे, व्यवहारिकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) डॉ. हवा सिंह घुमरिया, परिवहन आयुक्त डॉ.मनीषा अरोडा, जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रामअवतार मीना, पुलिस उपायुक्त (यातायात) सागर, रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनीता मीना सहित जेडीए एवं जयपुर मेट्रो के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments