पुस्तकालय परिषद् की 26वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) पुस्तकालय परिषद्, जोधपुर द्वारा “पुस्तकालय विकास: ट्रेडिशनल टू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर एक दिवसीय 26वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन बोटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एरीड जॉन रीजनल सेंटर, जोधपुर में किया गया ।


इस अवसर पर मुख्य अथिति भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के संस्था प्रधान डॉ. एस एल मीना ने डॉ एस. आर. रंगनाथन की विचारधारा को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया एवम् इसे नवीन तकनीकी से जोड़कर पुस्तकालय सेवाएं पाठकों को प्रदान करने पर बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर एस राठौड़ फाउंडर अध्यक्ष पुस्तकालय परिषद् ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पुस्तकालयाध्यक्ष को आज के समय के अनुसार पाठकों को पुस्तकालय सेवांए प्रदान करने पर बल दिया। कार्यक्रम मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) डी के सिंह, चीफ पुस्तकालयाध्यक्ष, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने पुस्तकालय को स्वचालित करने, कॉपीराइट, इन्फ्लिब नेट की सेवाए उपयोग लेने तथा ई- रिसोर्सेज सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया। 

पुस्तकालय परिषद् के अध्यक्ष डॉ. एस डी व्यास ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के ज्ञान के बिना आज के समय में पुस्तकालय का प्रबंध करना संभव नहीं हैं तथा पाठकों में रीडिंग हैबिट बढ़ाने के लिए पुस्तकालय का अपग्रेड करना होगा विशिष्ट वक्ता डॉ. कपिल सिंह हाडा , लाइब्रेरियन, आरएलकेएल, पाटनी गर्ल्स कॉलेज, किशनगढ़, अजमेर ने ऑनलाइन माध्यम से डिजिटल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ़ लाइब्रेरी रिसोर्स विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के वरिष्ठ सहायक अनिल चौधरी के द्वारा “एन्हेंसिंग क्वालिटी आफ हायर एजुकेशन: रोल ऑफ़ इंफ्लीबनेट सेंटर” पर पेपर प्रजेंट किया। 

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वरिष्ठ पुस्तकालय सहायक जगदीश यादव ने “स्मार्ट लाइब्रेरी: मॉडर्न इरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग” पर पेपर प्रजेंट किया। सुरेंद्र सिंह ने लाइब्रेरी डेवलपमेंट ट्रेडिशनल तकनीक से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक तथा बिंदु टांक ने “यूज ऑफ़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन लाइब्रेरी” पर पेपर प्रजेंट किया। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के डॉक्टर पुरुषोत्तम डेरौलिया के द्वारा “भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण वर्तमान परिदृश्य” पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। पुस्तकालय परिषद् के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राठौड ने पुस्तकालय परिषद् का वार्षिक गतिविधियों एवम वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के पुस्तकालय, हार्बेरियम, संग्रहालय तथा गार्डन की विजिट करवाई गई।

इस कान्फ्रेंस में रतन सिंह सोलंकी, गिरधर कंवर, विनय कश्यप, वासुदेव,  थान सिंह निरंजन, शिवदान सिंह चौहान, अमिता भट्ट, डॉ. रवि किरण अरिगेला, रमेश कुमार, लिखमाराम, रतन लाल, करतार सिंह, रणजीत मेघवाल, शैलजा कुमारी नेपालीया, सुनीता कुमारी आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन बिंदु टाक के द्वारा किया गया। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी जगदीश यादव के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments