जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो टीम 2024 - नेक्सस का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बैंगलोर (संस्कार सृजन) जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो टीम के वर्ष 2024 के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होटल वेस्ट फोर्ट में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जेसीआई प्रार्थना से हुआ । दिनेश मरोठी ने नवमनोनित अध्यक्ष भरत रुनवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।


नव मनोनीत अध्यक्ष भरत ने अपनी बात रखते हुए सभी के सहयोग से जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो को नयी ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने गत कार्यकाल की जानकारी दी एवं टीम ओजस्वी  को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो में जोन और राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक पुरस्कार जीते।

जोन उपाध्यक्ष भावना ने JCI कॉस्मो के कार्यो की सराहना की और नये सदस्यो को जेसीआई के विज़न की विस्तृत जानकारी दी। नवगठित अध्यक्ष भरत रूनवाल ने वर्ष 2024 टीम का नाम ओजस्वी रखने की घोषणा करते हुए नये लोगो का विमोचन किया।

नव मनोनीत टीम में सचिव अक्षय चावत, कोषाध्यक्ष जयेश जैन, सह सचिव संतोष सेठिया,उपाध्यक्ष उर्वशी पुगलिया, निखिल बाफना, चिराग़ साटिया, हिना जैन, मुकुल गाँधी के अलावा महिला विंग के लिए ममता मेहता और भंडारी, बाल विंग के लिए पर्व जैन, समकित जैन, नाओमी भण्डारी और डायरेक्टर के रूप में सुनील मेहर, मनीष मेहता, दीपिका जैन, गौतम नाहटा, मानसी जैन, खुश जैन, मोहित बाबेल,अंश जैन, राकेश मारू को शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक चिराग़ साटिया ने उपस्थित सदस्यों को जेसीआई की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

सचिव अक्षय चावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष रक्षा मांडोत, पूर्व अध्यक्ष गौरव जैन श्रेया जैन की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जेसीआई द्वारा भावना, दिनेश मरोठी और श्रेया जैन का उनकी सेवाओं के लिए सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल बाफ़ना, दीपिका जैन, वर्षा जैन, संजय बैद, स्वेता राखेचा, पर्व मेहता, सुनील मेहर आदि का विशेष सहयोग रहा। शपथ ग्रहण समारोह में 100 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments