NJCA के तत्वावधान में पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय रेलवे की दोनों मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन NFIR ओर AIRF के संयुक्त मोर्चा NJCA के आव्हान पर जयपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य परिसर में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, नार्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन, एससी एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन के नेतृत्व में 08 जनवरी 2024 को क्रमिक भूख हड़ताल की शुरुआत की गई यह क्रमिक भूख हड़ताल दिनांक 08 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2024 तक रोज सुबह 09 बजे से शाम 06 तक रहेगी।

इस भूख हड़ताल में सभी रेल कर्मचारी अपनी प्रमुख मांग नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए कर रहे है। इस क्रमिक भूख हड़ताल में आज UPRMS के मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित मण्डल पदाधिकारी मोहन पुनिया अनवर हुसैन याकत अली बिमलेश शर्मा करण सिंह रिछपाल चौधरी हरदेव सिंह मुकेश शर्मा सुरेश मोर्ये अर्जुन कुमावत सुधीर उपाध्याय याकूब अली कमल किशोर जादम हिम्मत चाणक्य सूद रेखा मोहन लाल लखन पवन सेन लालचंद गुलाब सिंह रूपचंद ओमप्रकाश फारुख दीपक NWREU के मंडल मंत्री मुकेश चतुर्वेदी मंडल पदाधिकारी रामनिवास चौधरी देशराज चौधरी धर्मेंद्र OBCEA के राजेन्द्र यादव SCSTEA के रामसिंह सीडी मीना सहित सेकड़ो रेल कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे साथ ही इस क्रमिक भूख हड़ताल में लगातार चार दिन तक सेकड़ो रेल कर्मचारी क्रम बदल बदल कर लगातार इस भूख हड़ताल में बैठेंगे। 

इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने बताया कि यह सरकार रेल कर्मचारियो के धैर्य की परीक्षा ले रही है ओर युवा रेल कर्मचारियो के भविष्य को अंधकार में डाल रही है क्योंकि किसी भी कर्मचारी के बुढ़ापे का सहारा सिर्फ उसकी पेंशन होती है  लेकिन यह सरकार कर्मचारियो को पेंशन विहीन कर उनके साथ अत्याचार करने का काम कर रही है इसलिए हमारी दोनों मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों द्वारा NJCA के नेतृत्व में पिछले 21 जनवरी 2023 से लगातर हर माह की 21 की तारीख को विभिन तरीको से NPS के विरोध में विरोध जताया गया था और उसके बाद 10 अक्टूबर 2023 हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी दिल्ली एकत्रित होकर भी विरोध किया गया था लेकिन इस सरकार के कोई असर नही हुआ ओर अब NJCA के निर्देशन में पूरे देश में रेल कर्मचारियो द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की जा रही है और अगर जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा NPS को समाप्त पुरानी पेंशन योजना बहाल नही की गई तो सभी रेल कर्मचारी रेल का चक्का जाम करने का काम करेंगे। 

NWREU के मंडल मंत्री मुकेश चतुर्वेदी ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की है यह हठधर्मी सरकार जब तक OPS लागू नही करेगी तब तक हम दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन NJCA के नेतृत्व में लगातर विभिन्न तरीकों से आंदोलन करते रहेंगे। इस क्रमिक भूख हड़ताल में सेकड़ो रेल कर्मचारीयो ने भाग लिया और क्रम दर क्रम बदल कर भूख हड़ताल पर बैठे रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments