Salaar Review-जबरदस्त एक्शन सीन, बांधे रखने वाला क्लाइमैक्स,सालार से प्रभास की दमदार वापसी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अभी तक रणबीर कपूर की 'एनिमल' का खुमार उतरा भी नहीं कि एक और एक्शन फिल्म दर्शकों के सामने हाजिर है। अगर आपको लग रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' के साथ साल की सबसे हिंसक फिल्म दी है तो थोड़ा रुकिए। निर्देशक प्रशांत नील साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन को साथ लाए हैं और स्क्रीन पर एक तरह का जादू सा चला दिया है।


ये है कहानी :-

दरअसल 'एनिमल' और 'सालार' के बीच एक कॉमन बात भी लगी। 'एनिमल' में पिता और बेटे की कहानी है। एक जुनूनी बेटा जो अपने पिता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को मार सकता है। वह किसी भी हद तक जा सकता है। दूसरी तरफ 'सालार' की कहानी दोस्ती की है। जो भी वर्धा (पृथ्वीराज सुकुमारन) को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा देवा (प्रभास) किसी को भी नहीं छोड़ेगा। दोनों बचपन के दोस्त हैं। सब कुछ तब बदल जाता है जब दो सबसे अच्छे दोस्त कट्टर दुश्मन बन जाते हैं। 'सालार' इसी के बारे में है।

साथ ही ये चेतावनी भी है फिल्म में जमकर खून खराबा दिखाया गया है। याद नहीं आता है कि कब स्क्रीन पर इतना खून देखा था तो अगर आप ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकते तो सोच-समझकर ही टिकट बुक करें। 3 घंटे की यह कहानी 1985 से शुरू होती है। देवा और वर्धा के बीच गहरी दोस्ती है। अच्छे-बुरे दोनों समय में वे एक दूसरे का साथ देते हैं। वर्धा की नथुनी उसके सौतेले भाई से दिलाने के लिए देवा एक अनुभवी पहलवान से लड़ता है।  देवा ने जो एहसान किया था जल्द ही वह उसे चुका देता है और देवा की मां (ईश्वरी राव) को उसके पिता के लोगों से बचाता है। बदले में वह अपने इलाके का बड़ा हिस्सा देता है। इसी रात देवा अपनी मां के साथ गांव को छोड़कर गायब हो जाता है। 

फ्लैशबैक से आगे बढ़ती कहानी :-

कहानी 2017 में चली जाती है। देवा और उसकी मां असम के एक दूर-दराज गांव में रह रहे हैं। देवा कोयला खदानों में काम कर रहा है। बीच में फ्लैशबैक के जरिए यह संकेत दिया जाता है कि कुछ बड़ी घटना हुई थी जिसके बाद देवा की मां ने उसे कभी भी हथियार नहीं छूने की शपथ दिलाई थी। वह जन्मदिन का केक काटने के लिए प्लास्टिक का चाकू पकड़ने से भी घबराता है। इस बीच आध्या कृष्णकांत (श्रुति हासन)भारत आती है। उसकी जिंदगी खतरे में है। उसे बचाने के लिए देवा की मां ने उसके वादे से आजाद कर दिया। इसके बाद वह करीब 50 लोगों की पिटाई करता है।   

फुल स्वैग में प्रभास :-

एक्शन सीक्वेंस में हाई-टेक हथियार, मशीन गन और मिसाइल हैं। इसके अलावा कुल्हाड़ी और तलवार भी है। लड़ाई के बीच में ही प्रभास सिगरेट जलाते हैं और पूरे स्वैग के साथ अपना चश्मा पहन लेते हैं। साउथ के निर्देशकों का यह एक ट्रेडमार्क है जो हीरो और मुख्य किरदारों को लार्जर दैन लाइफ दिखाता है। फिल्म के दूसरे भाग में फ्लैशबैक दिखाया जाता है कि 25 साल पहले देवा और वर्धा कैसे एक दूसरे के खिलाफ हो गए। यहां नील ने बहुत ही गजब तरीके से ह्यूमर भी डाला है। 

कम हो सकती थी लंबाई :-

कहानी में इतने मोड़ हैं कि आपको हमेशा सतर्क रहना है वरना आप बहुत कुछ मिस कर जाएंगे। 'सालार' आपको पूरे ध्यान से देखनी पड़ेगी। पहला भाग फिल्म को रफ्तार देता और बांधे रखता है जबकि दूसरा भाग थोड़ा स्लो रहता है। फिल्म का रनटाइम कम से कम 20 मिनट तक कम किया जा सकता था। फिर भी 'सालार' की कहानी दिलचस्प है। हर एक किरदार पर बारीकी से काम किया गया है।    

प्रभास की शानदार वापसी :-

'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने के बाद प्रभास की दमदार वापसी है। फिल्म के ज्यादातर हिस्से में प्रभास ही फिल्म को अपने कंधे पर उठाते हुए दिखते हैं। स्क्रीन पर वह गंभीर, स्ट्रॉन्ग दिखते हैं। प्रभास के साथ पृथ्वीराज ने भी उतना ही अच्छा काम किया है। दोनों जब साथ में स्क्रीन पर आते हैं तो हर एक सीन देखने लायक होता है। फिल्म का क्लाइमेक्स भी जबरदस्त है। अगर यह थोड़ा लंबा होता तो कोई दिक्कत नहीं होती।

अगले पार्ट का इंतजार :-

'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' में प्रभास और पृथ्वीराज के बीच लड़ाई का सीन नहीं है लेकिन अगले पार्ट में निश्चित रूप से फैन्स को उन्हें स्क्रीन पर लड़ते हुए देखने का इंतजार होगा। आखिर में अगले पार्ट का ऐलान किया जाता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments