जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) स्टेशन रोड स्थित श्रीमाधो बिहारी जी मंदिर में श्रीनिम्बार्क परिषद द्वारा चल रहे श्री निम्बार्काचार्य जयंती महोत्सव में रासलीला का आरंभ हुआ। श्रीरासबिहारी युगल सरकार ने अपना लीलामृत प्रकट किया।
वृन्दावन से पधारे भुवनेश्वर वशिष्ट के श्रीराधासर्वेश्वर रास मण्डल द्वारा रासलीला का दर्शन कराया। श्रीमाधवबिहारी सरकार के 56 भोग झाँकी के दर्शन हुए तथा बधाई गान किया गया।निम्बार्क महासभा के महामंत्री वृन्दावन दास महाराज एवं आचार्य महामंडलेश्वर महंत पद्मनाभशरण देवाचार्य महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ कराया। श्रीनिम्बार्क परिषद् के अध्यक्ष देवेशचंद्र स्वामी ने माल्यार्पण कर शुकसम्प्रदायाचार्य अलबेली शरण महाराज तथा अन्य संतों का स्वागत किया। आयोजन में मध्यप्रदेश सरकार के निवर्तमान मंत्री अरविंद भदौरिया भी पहुंचे।
परिषद् के कोषाध्यक्ष गजानंद अग्रवाल ने बताया कि आज नित्यरास, मयूर नृत्य, वेणुगूँथन लीला और गोरे ग्वाल लीला का दर्शन हुआ। उपाध्यक्ष चंद्रबिहारी सोडानी ने बताया कि 28 से 30 तक श्रीनिम्बार्क चरित्र कथा का आयोजन हुआ जिसमें महामंडलेश्वर पद्मनाभशरण ने श्रीनिम्बार्क चरित्र तथा वेदान्त दशश्लोकि पर सारगर्भित प्रवचन किये।
अब 2 दिसंबर तक रासलीला का आयोजन है। सम्पूर्ण आयोजन में भक्तगण उत्साह से सम्मिलित होकर आनंद प्राप्त कर रहे हैं। पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments