जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सामोद अजीतगढ़ स्टेट हाईवे रोड श्री गोविंद देव जी का रडा बंदोल में स्थित भूरा दास जी महाराज की निर्वाण स्थली सिद्ध आश्रम काली डूंगरी पर 22 जनवरी 2024 को त्रिवेणी धाम के खोजीदाराचार्य संत राम रिछपाल दास महाराज व अन्य संतों की पावनमयी उपस्थिति में ग्राम रुन्डल के निवासी भंवर सिंह व भवानी सिंह के परिजनों द्वारा शिव पंचायत व राम भक्त हनुमान महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई जा रही है |
सिद्ध आश्रम काली डूंगरी के संत एवं महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज श्री खेड़ापति बालाजी सामोद के चरणों अनुरागी रामचरण दास महाविरक्त ने बताया की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यहां से जुड़े भक्तों में काफी उत्साह है तथा वह इस आयोजन को भव्य बनाने में लगे हुए हैं |
जिस स्थान पर मंदिर स्थापित होने जा रहा है उसका भवन 2003 में बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो गया था लेकिन उचित समय वह मुहूर्त नहीं होने के कारण देव प्रतिमाओं की स्थापना नहीं हो पाई | 22 जनवरी 2024 जिस दिन अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे उसी दिन यहां पर शिव पंचायत स्थापित होगी | ऐसा योग 133 वर्षों के बाद आया है |
सिद्ध आश्रम के संत रामचरण दास ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को ख्याति नाम कलाकारों के द्वारा संपूर्ण रात्रि भजन अमृत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी | शिव पंचायत की स्थापना से पूर्व देव प्रतिमाओं का नगर भ्रमण भी करवाया जाएगा | अगर ग्राम सुल्तानपुरा, सामोद पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधि संकल्प करले तो इस स्थान पर आने का रास्ता सुगम बन सकता है | आने वाले समय में यह चौमूं क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थल बनकर उभर सकता है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments