राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर प्रसारवार्ता, पत्रवाचन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) कंवरनगर जयपुर स्थित श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय, कंवरनगर ब्रह्मपुरी, जयपुर में आज प्राचार्य प्रोफेसर सुमन भाटिया की अध्यक्षता व एनएसएस प्रभारी डॉ. विवेक कुमार चुलेट के नेतृत्व में महाविद्यालय के सेवा प्रकल्प राष्ट्रीय सेवा योजना' एवं उपभोक्ता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 2023 के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में प्रसारवार्ता, पत्रवाचन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संदर्भ वार्ताकार प्रवर्तन अधिकारी के.एस. करोल ने उपभोक्ता संरक्षण आंदोलन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए, विद्यार्थियों को उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम 1986 के प्रमुख प्रावधानों से रूबरू करवाया। इस अवसर पर एनएसएस व उपभोक्ता क्लब के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार चूलेट के नेतृत्व में उपभोक्ता अधिकारों के प्रचार-प्रसार में युवाओं की भूमिका विषय पर पत्रवाचन एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन किया। पत्रवाचन प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की रिया सोनी ने प्रथम एवं बी.ए. तृतीय वर्ष की मुस्कान शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत बी.ए. द्वितीय वर्ष के विशाल महावर व प्रीति शर्मा ने क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. सुमन भाटिया ने नवविद्यार्थियों को पाठ्य सहगामी क्रियाओं का महत्व बताते हुए कहा कि आपका सम्पूर्ण विकास, महाविद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधियों की भागीदारी में निहित हैं। धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के प्रभारी प्रो. रजनी मीणा ने निभाया। एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संकाय सदस्य प्रो. नीलम शर्मा, डॉ. अजीत सिंह चौधरी, डॉ. संजय कुमार शर्मा, डॉ. ललिता शर्मा, डॉ. जितेन्द्र लोढा एवं महेश मीणा आदि ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. विवेक कुमार चूलेट ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments