जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नई दिल्ली (संस्कार सृजन) कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव बृजभूषण सिंह के करीबी के जीते जाने से नाराज होकर पहलवान बजरंग पूनिया ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पीएम मोदी को चिट्टी लिखते हुए अपना पद्मश्री सम्मान लौटाने का ऐलान किया है। पूनिया ने अपने लेटर में कहा है कि उनकी रात रोते-राते हुए निकली है, समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें, कहां जाएं और कैसे जिएं।
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने पद्मश्री सम्मान लौटाने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए एक चिट्टी भी पोस्ट की, जिसमें वे बृजभूषण शरण सिंह के करीबी द्वारा चुनाव जीतने पर आहत दिखे।
अपने लेटर में पूनिया ने लिखा, ''माननीय प्रधानमंत्री जी, उम्मीद है कि आप स्वस्थ होंगे। आप देश की सेवा में व्यस्त होंगे। आपकी इस भारी व्यस्तता के बीच आपका ध्यान कुश्ती पर दिलवाना चाहता हूं।'' उन्होंने आगे लिखा, ''21 दिसंबर को हुए कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण एक बार फिर काबिज हो गया है। उसने स्टेटमेंट दी है कि दबदबा है और दबदबा रहेगा। महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोपी दोबारा कुश्ती का प्रबंधन करने वाली इकाई पर दबदबा होने का दावा कर रहा है। इसी मानसिक दबाव में आकर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया।
उन्होंने लिखा, ''इतना मान सम्मान दिया सरकार ने, लोगों ने, क्या इसी सम्मान के बोझ तले दबकर घुटता रहूं। साल 2019 में मुझे पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड भी मिला। जब ये सम्मान मिले तो बहुत खुश हुआ। लेकिन आज उससे कहीं ज्यादा दुखी हूं और ये सम्मान मुझे कचोट रहे हैं। कारण सिर्फ एक है, जिस कुश्ती के लिए ये सम्मान मिले, उससे हमारी साथी महिला पहलवानों को अपनी सुरक्षा के लिए कुश्ती तक छोड़नी पड़ रही है।''
पूनिया ने अपने लेटर में यह भी कहा है कि जिन बेटियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड अंबेसडर बनना था, उनको इस हाल में पहुंचा दिया गया है कि अपने खेल से ही पीछे हटना पड़ा। हम सम्मानित पहलवान कुछ नहीं कर सके। महिला पहलवानों को अपमानित किए जाने के बाद मैं सम्मानित बनकर अपनी जिंदगी नहीं जी पाऊंगा। ऐसी जिंदगी मुझे ताउम्र कचोटेगी, इसलिए ये सम्मान मैं आपको लौटा रहा हूं।
संजय सिंह बने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष तो साक्षी ने संन्यास की घोषणा की :-
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने गुरुवार को बृज भूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह की भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत का विरोध करते हुए कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी। डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण के करीबी संजय गुरुवार को यहां हुए चुनाव में डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बने और उनके पैनल ने 15 में से 13 पद पर जीत हासिल की। टेबल पर अपने जूते रखकर साक्षी ने संन्यास की घोषणा की। साक्षी की आंखों में आंसू थे, उन्होंने कहा, ''हमने दिल से लड़ाई लड़ी लेकिन बृजभूषण जैसा आदमी, उसका बिजनेस साझीदार और करीबी सहयोगी डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना गया है तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। '' राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता 31 वर्षीय साक्षी ने कहा, ''हम एक महिला अध्यक्ष चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।''
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments