जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय, कंवरनगर ब्रह्मपुरी, जयपुर की विज्ञान, समाज विज्ञान एव साहित्यिक समिति के तत्वावधान एवं प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुमन भाटिया की अध्यक्षता में विश्व के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन 'राष्ट्रीय गणित दिवस' पर गणित व गणितज्ञों को समर्पित आमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अध्यक्षीय उदबोधन में प्रोफ़ेसर सुमन भाटिया ने गणित के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अवगत कराया कि मानवीय जीवन का हर पहलू व विकास की गति बिना गणित के संभव नहीं है। संदर्भ वार्ताकार के रूप में डाॅ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा ने समग्र विश्व को भारत की गणितीय देन व गणित व्यवहारिक प्रयोगों का वर्णन करते हुए, रामानुजन के वैश्विक गणितज्ञ व्यक्तित्व व कृतित्व से विद्यार्थियों को रूबरू कराया।
गणित विषय के अध्येता व पैरोकार डाॅ. संजय कुमार शर्मा ने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद करते हुए, उनके जीवन के अनेक अछूते पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए संदन को विषय व दिशापरक लाभान्वित किया। प्रोफ़ेसर नीलम शर्मा, डाॅ.अजीत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम के व्यवस्थापकीय पक्षों का दायित्व निभाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हुए, महाविद्यालय के बीए पार्ट तृतीय के विद्यार्थी भास्कर टेलर व मुस्कान शर्मा आदि ने गणितज्ञों के योगदान पर अपने विचारों को सदन के पटल पर रखा।
विज्ञान संकाय की प्रभारी प्रोफ़ेसर रजनी मीणा ने आमुखीकरण कार्यक्रम के सभी पक्षों को संक्षिप्तता प्रदान करते हुए, सभी सहभागियों को दिवस की विशिष्टता रेखांकित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का महत्वगामी संयोजन व संचालन एसोसिएट प्रोफ़ेसर ललिता शर्मा ने किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





.jpeg)
0 Comments