चतुर्थ प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक पत्रकरिता महोत्सव में 100 पत्रकारों का हुआ सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रेनवाल (संस्कार सृजन) जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल शहर में 30 दिसंबर को श्री कुल्लू वाली माता जी मंदिर सेवा समिति एवं राजस्थान प्रगतिशील संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ प्रदेश स्तरीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन शक्तिपीठ श्री कुल्लू वाली माता जी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ |


कार्यक्रम पुजारी नाथूराम सांखला की गौरवमयी उपस्थिति एवं पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह, आकाशवाणी दूरदर्शन निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद चेतिवाल, रेनवाल थाना प्रभारी सुरेश सिंह पहाड़िया के मुख्य आतिथ्य और नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल अध्यक्षता में आयोजित हुआ | 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां कुल्लू देवी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | महोत्सव में अनेक पत्रकारों एवं वक्ताओं ने प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर पर विचार रखे | पुलिस उपाधीक्षक अनूप सिंह ने कहा कि पत्रकारों को 24 घंटे सतर्क रहना होता है | 

पत्रकार प्रशासन और जनता के बीच एक सेतु का कार्य करता है | राष्ट्र और समाज के निर्माण में अहम भूमिका होती है | एन.आर. मनोहर ने कहा कि वर्तमान दौर में सक्रिय हुए सोशल मिडिया ने प्रिंट मीडिया के सामने खुली चुनौती रखी है, जिसे स्वीकार किया जाना चाहिए | 

कार्यक्रम संयोजक डॉ.लक्ष्मी नारायण सामरिया ने बताया कि मैं सम्पूर्ण प्रदेश के कोने-कोने से आए 100 पत्रकारों को मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं "आइकन ऑफ जर्नलिज्म अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया | भामाशाहों को सम्मान चिन्ह एवं  अभिनंदन पत्र प्रदान किए गए | मंच संचालन एडवोकेट भीष्म असवाल ने किया |

कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय भवाई नृत्य कलाकार अशोक पहाड़िया ने अपनी अनुपम नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया | महोत्सव में सह संयोजक भगवानसहाय यादव, कमल कुमार बुनकर, अशोक यादव, कमल जैन, बृजेश असवाल, असगार खान, उत्तम चंद जैन, विनोद धायल, सागर मल कुमावत, जगदीश प्रसाद सब्बल, कैलाश चंद आर्य पत्रकारों सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक असावा, नगर पालिका उपाध्यक्ष छीतरमल परेवा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश रेगर, रामगोपाल अग्रवाल, सुप्यार देवी, सरोज बाकोलिया, मनीष अग्रवाल,युवा नेता देवकिशन दायमा, बाल संरक्षण विशेषज्ञ पूजा दायमा, विष्णु मनोहर, कैलाश बागड़ी सहित प्रबुद्धजन उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments