Rajasthan Election 2023 - मतदान के बाद हुई बड़ी गड़बड़, वोटिंग के अगले दिन से गायब है EVM का कंट्रोलर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) राजस्थान के जोधपुर में चुनाव के दौरान बड़ी गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है | जोधपुर में मतदान के बाद रिजर्व (EVM इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की कंट्रोल यूनिट गायब हो गई है | कंट्रोल यूनिट के चोरी होने की शिकायत उदय मंदिर थाने में दर्ज कराई गई है | बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को मतदान के ठीक अगले दिन यानी 26 नवंबर से ये कंट्रोल यूनिट गायब है |

विधानसभा चुनाव के तहत राजस्थान में 25 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है | चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है | सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ही मतदान के तुरंत बाद EVM स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा दी गईं थीं | 

हालांकि इतनी सुरक्षा के बावजूद भी राजस्थान से EVM का कंट्रोलर चोरी होने का गंभीर मामला सामने आया है | कंट्रोलर चोरी होने के बाद सेक्टर अधिकारी ने उदयमंदिर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है | पुलिस इस संवेदनशील मामले की जांच में जुट गई है | हालांकि अभी तक कंट्रोलर की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है |

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के उदयमंदिर पुलिस थानाधिकारी ने चुनाव के बाद EVM का कंट्रोलर चोरी होने के इस मामले में एबीपी लाइव से खास बातचीत की और बताया कि EVM कंट्रोलर चोरी को लेकर सेक्टर अधिकारी पंकज ने शिकायत दर्ज कराई है | यह शिकायत 26 नवंबर को दर्ज करवाई गई थी | अभी इसकी जांच जारी है | उन्होंने बताया कि जांच के लिए पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही EVM कंट्रोलर को प्राप्त कर लिया जाएगा |

बता दें कि ये EVM कंट्रोलर जोधपुर शहर विधानसभा सीट के एक सेक्टर का था | सूत्रों से मिलीं जानकारी EVM कंट्रोलर चोरी के मामले में जिम्मेदार को सस्पेंड कर दिया गया है | साथ ही EVM कंट्रोलर की तलाश की जा रही है | इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments