डॉ रमाकांत क्षितिज की पुस्तक बायपास ज़िन्दगी का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

अमेठी (संस्कार सृजन) डॉ. रमाकांत क्षितिज की पुस्तक ' बायपास ज़िन्दगी का ' संस्मरण का विमोचन पंडित भगवान तिवारी के स्मारक " प्रेरणा स्थल " पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा, हारीपुर, अमेठी में संत अप्रमेय प्रप्ननाचार्य के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ | मुंबई हिन्दी अकादमी ने इस पुस्तक को प्रकाशित किया है | 

उल्लेखनीय है कि डॉ. रमाकांत क्षितिज के हार्ट की बायपास सर्जरी पिछले दिनों हुई थी, उससे जुड़े संस्मरण और कई अन्य संस्मरण इस पुस्तक में शामिल है, इसके पूर्व में भी डॉ. रमाकांत क्षितिज की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं | पूरे हरिराम तिवारी हारीपुर,अमेठी के मूल निवासी डॉ. रमाकांत क्षितिज को उनके कहानी संग्रह ' जीवन संघर्ष ' के लिए मुंशी प्रेमचंद महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी का पुरस्कार मिल चुका है | 

इस अवसर पर बोलते हुये डॉ. रमाकांत क्षितिज ने कहा कि इस पुस्तक में उनके कई संस्मरण है | इन संस्मरणों को जो भी पढ़ेगा उसे अपना ही संस्मरण लगेगा | अध्यात्म के अनुभवों से जुड़े भी कई संस्मरण इस पुस्तक की गरिमा को बढ़ाते हैं | संत अप्रमेय प्रप्ननाचार्य ने इस अवसर पर कहा कि छोटे से गांव में अपने पिता की याद में बने स्मारक के प्रांगण में विमोचन का चयन अभिनंदनीय कार्य है, इससे लोगों को प्रेरणा मिलेगी | 

कार्यक्रम में संत श्री के हाथों पहले स्मारक का उद्घाटन किया गया उसके बाद विमोचन किया गया | ग्रामीण वातावरण में ' प्रेरणा स्थल ' स्मारक के प्रागण में इस विमोचन समारोह में भानुमति तिवारी, संगीता तिवारी, श्रीकांत तिवारी, विनय पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, शशिकांत तिवारी, खुशबू पाण्डेय, दिव्या मिश्र के साथ साहित्य से जुड़े कई अन्य लोगों के साथ सैकड़ो की संख्या में किसान और महिलाओ, बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई | गांव में बना स्मारक और पुस्तक का विमोचन लोगों में चर्चा का विषय बन गया 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



 


 


Post a Comment

0 Comments