बिझौली में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रुड़की (संस्कार सृजन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष में बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इसमें अबुजर को सुमित्रानंदन पंत, हारिश को सुंदरलाल बहुगुणा, खालिद को मौलाना आजाद, नावेद को सलीम अली तथा निकिता को गौरा देवी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | 

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उपखंड शिक्षा अधिकारी मेराज अहमद ने पांचों बच्चों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, पैन और डायरी देकर सम्मानित किया | उन्होंने कहा कि बच्चों को एक-दूसरे से सीख लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए | जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और निरंतर परिश्रम जरूरी है | मेराज अहमद ने बच्चों जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की भी बात कही | 

कार्यक्रम संयोजक पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी होने की भी बात कही | कहा कि बच्चो को प्रतियोगिताओं में भी रुचि दिखानी चाहिए | उन्होंने बच्चों को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के विषय में बताते हुए महत्व समझाया | कहा कि प्रथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाया जाना तथा जल संरक्षण बेहद जरूरी है | इसीलिए सभी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाए | अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह और रामनरेश यादव ने भी बच्चों को अनुशासन और निरंतर परिश्रम का पाठ पढ़ाया | कहा कि मेहनत करने वाले की कभी हार नहीं होती है | कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका इसराना ने किया | 

इस अवसर पर छात्र अबुजर, हारिश, नावेद, खालिद, आसिफ, मो. अनस, अरमान, शिवम्, बंटी, आयुष, नवाजिश, निकिता, सोनम, रचना, सादिया, रहनुमा, कमरजहां, आफरीन, रोहिनी, नूरबानो, नूरफातिमा, मानसी आदि मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments