रोंग साइड जा रही कार निजी बस से टकराई, हादसे में 4 लोगों की मौत, एक घायल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

डूंगरपुर (संस्कार सृजन) डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 48 पर बीती देर रात रोंग साइड जा रही कार एक निजी बस से टकरा गई | हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया | पुलिस ने शवो को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है | वही घायल को भर्ती करवाया गया | सभी मृतक गुजरात शामलाजी के बताए जा रहे है |

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी ने बताया की बीती देर रात  एनएच 48 पर खजुरी की नाल में रोंग साइड जा रही एक गुजरात नंबर की कार गुजरात से डूंगरपुर जा रही निजी बस से टकरा गई | टक्कर इतनी भीषण थी की कार आगे से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई | वही हादसे में कार सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई |

एक युवक गंभीर घायल हो गया | सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवो को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला गया | वही शवो को जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया | थानाधिकारी ने बताया की मृतक गुजरात मोडासा के रहने वाले है | उनके परिजनों को सूचना दी गई है | परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी | वही घायल का उपचार चल रहा है |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments