दीपावली पर वर्क टीम ने पुलिसकर्मियों व व्यापारियों को बांटे बधाई संदेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

टोंक (संस्कार सृजन) दीपावली के पर्व के अवसर पर अनूठी मिसाल देखने को मिली | वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ रिलीजन एंड नॉलेज,राजस्थान चैप्टर के प्रवक्ता सैयद असगर अली के नेतृत्व में टोंक के प्रमुख स्थानों पर दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था देख रहे सभी पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित कर बधाई संदेश दिए गए |

सर्वप्रथम जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज से भेंट की तत्पश्चात सभी नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बधाई दी गई |  इसके उपरांत पांचबत्ती से लेकर घंटाघर स्थित सभी दुकानदारों को दीपावली के पर्व पर बधाई संदेश के कार्ड प्रत्येक दुकान पर जाकर दिए तथा सतयुग के आगमन के विषयक संक्षिप्त चर्चा भी की,जिसका व्यापारियों ने भरपूर स्वागत किया | उनको अपना सहयोग तथा अल्पाहार भेंट इत्यादि दिए।

सैयद असगर अली ने बताया कि ये सौहार्द का अनुखा अनुभव था | सभी दुकानदारों ने भरपूर स्वागत किया। बधाई कार्ड पर यजुर्वेद का श्लोक "तमसो मा ज्योतिर्गमय" तथा कुरआन की एक आयत "वो ईश्वर के आदेश से अंधेरों से उजालों की और लाता है"अंकित था। वर्क से आरिफ खान,सैयद मश्कूर अली,एहसान खान इत्यादि मौजूद रहे।

असगर अली ने बताया कि श्री राम चंद्र जी और सीता माता के आगमन पर अयोध्या नगरी को दीपों से प्रज्वलित किया गया था | ये प्रसन्नता का क्षण था जो सनातन समाज का बहुत बड़ा पर्व है। पुरषोत्तम श्री राम चंद्र जी का जीवन दरअसल एक असाधारण चरित्र है बल्कि रामायण के अनुसार भरत,लक्ष्मण,भक्त हनुमान सभी बलशाली,बलिदानी,बलिहारी हैं जिनको समुदाय को आदर्श मानकर उनके त्याग बलिदान को आदर्श मानकर जीवन व्यतीत करना चाहिए | ये भारत को विश्वगुरु बनाने के क्रम में हमारा योगदान होगा। सतयुग की कल्पना बिना आदर्श के अपनाए कल्पना ही रह जाएगी।उल्लेखनीय है की वर्क संस्था भारत में सतयुग के आगमन के लिए कार्य कर रही है जिनके मुख्य बिंदु,"हमारा पूज्य एक परमेश्वर, हमारी जाति मानव परिवार, हमारा गौरव हिंदुस्तान, हमारा सपना अखंड भारत,हमारा संकल्प युग परिवर्तन तथा सतयुग जब शुरू होगा भारत विश्वगुरू होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments