श्री निम्बार्काचार्य जयंती महोत्सव में हुआ श्रीनिम्बार्क चरित्र कथा का आरंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्रीमाधोबिहारी जी मंदिर में चल रहे श्रीनिम्बार्काचार्य जयंती महोत्सव में मंगलवार से श्रीनिम्बार्क चरित्र कथा का आरंभ हुआ। सर्वप्रथम जयपुर के वयोवृद्ध वैष्णवों ने प्राकट्य बधाई गान किया। वृन्दावन से पधारे निम्बार्क महासभा के महामंत्री वृन्दावन दास महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ कराया।


श्रीनिम्बार्क परिषद् के अध्यक्ष देवेशचंद्र स्वामी ने माल्यार्पण कर संतों का स्वागत किया। आचार्य महामंडलेश्वर महंत पद्मनाभशरणदेवाचार्य महाराज ने कथा कहते हुए प्रथम दिन श्रीनिम्बार्काचार्य के प्राकट्य की पूर्व पीठिका का वर्णन किया। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों से आचार्य के द्वैताद्वैत सिद्धांत को समझाते हुए जीव जगत और ब्रह्म के परस्पर सम्बन्ध का विश्लेषण किया।

सनकादिकों के ब्रह्माजी से प्रश्न करने पर हंस भगवान् का प्राकट्य और वहाँ से आचार्य परम्परा का आरंभ बताया। कथा में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंचे। 

बुधवार की कथा में श्रीनिम्बार्क जन्म कथा और आचार्य के विभिन्न लीलाओं का वर्णन हुआ।  देवाचार्य ने बताया की निम्बार्क सिद्धांत में वेद वर्णित ब्रह्म को चतुष्पाद स्वीकार किया गया है। भगवती श्रुति उन ब्रह्म का तीन तत्वों के रूप में वर्णन करती है। 

श्रुति वचन से निम्बार्काचार्य ने जीव को ज्ञानस्वरूप, श्रीहरि के अधीन और अनंत कहा है।  पद्मनाभशरण ने कहा की निम्बार्काचार्य जी ने भेदाभेद सिद्धांत को श्रुति से सिद्ध करते हुए बताया है कि जैसे समुद्र और तरंग अभिन्न होते हुए भी भिन्न है, जैसे सूर्य और उसका प्रकाश अभिन्न होते हुए भी भिन्न है  ऐसे ही जीव और ब्रह्म अभिन्न होते हुए भी भिन्न है। यह जगत भी परमात्मा का अंश होने से सत्य है। 

परिषद् के संगठन मंत्री रामबाबू खटाई वालों ने बताया कि तीन दिन चलने वाली इस कथा में श्रोतागण उत्साह से कथा सुन रहे हैं और पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई है। समाजसेवी बसंत जैन ने बताया कि 1 से 2 दिसंबर तक रासलीला का आयोजन होगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments