सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा का लम्बी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। सुब्रत रॉय 75 वर्ष के थे। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तबियत खराब होने के बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में रविवार को एडमिट करवाया गया था।  कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि , “सहारा श्री के साथ जिस किसी को काम करने का सौभाग्य मिला उनके लिए वे गाइडेंस फोर्स, मेंटर और प्रेरणा के स्रोत थे।” 

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को अररिया बिहार में हुआ था। उन्होंने गोरखपुर के सरकारी टेक्निकल इंस्टीट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत गोरखपुर से 1976 में की थी । 

1992 में सहारा ग्रुप ने राष्ट्रीय सहारा नाम का न्यूज पेपर निकाला। साथ ही कंपनी ने ‘सहारा टीवी’ नाम से अपना टीवी चैनल भी लॉन्च किया था। कंपनी मीडिया से लेकर रियल एस्टेट, फाइनेंस सहित कई सेक्टर में काम कर रही है। सहारा इंडिया परिवार का साम्राज्य एक समय काफी बड़ा हो गया था। टाइम मैगजीन ने एक बार अपनी रिपोर्ट में कहा था कि रेलवे के बाद देश में सबसे अधिक रोजगार सहारा ग्रुप देने वाला समूह था। समूह का दावा था कि उनके साथ करीब 9 करोड़ निवेशक जुड़े थे। जिसमें गांव से लेकर शहरों तक के लोग जुड़े थे।

सुब्रत रॉय को 2014 से कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद वे पैरोल पर बाहर आ गए थे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments