चौमूं में डॉक्टर शिखा मील बराला के समर्थन में जनसभा:सीएम गहलोत का वादा सरकार रिपीट होने पर योजनाओं का मिलेगा फायदा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर शिखा मील बराला के समर्थन में शहर के बस स्टैंड पर जनसभा को संबोधित किया | मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि सरकार ने 25 लाख का चिरंजीवी बीमा दिया, वहीं 100 यूनिट मुफ्त बिजली देकर प्रदेश के एक करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया है, उनका बिजली का बिल शून्य आ रहा है | वहीं लंपी से प्रभावित पशुपालकों को 40000 रुपए देकर आर्थिक संबल देने का काम किया है |

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपस्थित जन समूह से वादा किया कि सरकार रिपीट होगी तो गांवों में हिंदी के साथ अंग्रेजी स्कूल भी खोली जाएगी | गहलोत ने आगे कहा कि कांग्रेस ने चौमूं विधानसभा बनने के बाद पहली बार महिला को प्रत्याशी बनाया है | महिला जीतेगी तो महिला हित के कार्य होंगे | एक करोड़ महिलाओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे |

गहलोत ने कहा "आई लव यू" :-

सभा के बीच जब युवाओं ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए तो गहलोत ने कहा कि वह भी उनसे बहुत प्यार करते हैं | "आई लव यू" कहा तो पंडाल गहलोत के जयकारों से गूंज उठा | 

कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर शिखा मिल बराला द्वारा जब मुख्यमंत्री को साफ़ा पहनाकर स्वागत करना चाहा तो सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशी को ही पहना दिया | जनसभा के अंत में मुख्यमंत्री को सालासर बालाजी की प्रतिमा भी भेंट की गई |

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिखा मील बराला ने की अपील :-

डॉ. शिखा मील बराला ने कहा कि 17 साल से में आपकी बहू बनकर सेवा कर रही हूं | इसी प्रकार आप सभी का मान सम्मान बनाए रखूंगी | कांग्रेस सरकार ने सीएम गहलोत के नेतृत्व में कई लोक कल्याणकारी कार्य किए हैं इन्हें जारी रखने के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करें और 25 नवंबर को हाथ के निशान के सामने का बटन दबाकर विजयी बनाएं | 

जनसभा को इन्होंने किया संबोधित :-

जनसभा को गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी, सभापति विष्णु कुमार सैनी, पूर्व मंत्री रामेश्वर दयाल यादव, प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रुक्ष्मणी कुमारी, प्रदेश सचिव सीआर चौधरी, पूर्व प्रधान भगवान सहाय धांसिल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पश्चिम गिरिराज देवंदा, ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व लोकेश शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश विजयवर्गीय, वरिष्ठ कांग्रेसी शरत चंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया | मंच सञ्चालन प्रसिद्ध एंकर प्रीति सक्सेना ने किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments