जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
फिल्म करण अर्जुन से की थी शुरुआत, 70 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी अभिनय
इमोशनल सीन देख भावुक हुई दीपिका तो उषा श्री को लगाया गले
जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर निवासी वरिष्ठ अभिनेत्री और कथक गुरु उषा श्री जल्द ही बॉलीवुड की एक्शन फिल्म "फाइटर" में नजर आएंगी | उषा श्री इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अक्षय ओबेरॉय की मां का किरदार निभा रही हैं | 60 वर्षीय अभिनेत्री के फिल्म में करीब आठ सीन हैं जो माह अगस्त - अक्टूबर तक मुंबई में चली शूटिंग के दौरान कंप्लीट हुए थे |
वरिष्ठ अभिनेत्री और कथक गुरु उषा श्री
जानकारी के अनुसार फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है | फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी | फिल्म में लीड रोल में हृतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और अक्षय ओबेरॉय हैं |
दीपिका पादुकोण ने भावुक हो लगाया गले :-
अभिनेत्री उषा श्री ने बताया की फिल्म में अक्षय की डेथ हो जाती है | इस इमोशनल सीन में मेरी एक्टिंग की तारीफ में दीपिका भावुक हो गई और मेरे गले लग जाती हैं | जब मैंने हृतिक को बताया कि मेरी पहली फिल्म "करण अर्जुन" थी जिसका निर्देशन आपके पिता राकेश रोशन ने किया था | इसके खुलासे के बाद पूरे सेट पर मुझे काफी मान सम्मान मिला | फाइटर में राजस्थान से मैं एकमात्र महिला कलाकार थी जो मुख्य किरदार में थी |
1994 में उषा श्री ने करण अर्जुन में जागीरदार के बेटे की बहू का किया था रोल :-
वरिष्ठ अभिनेत्री उषा श्री ने विगत 30 साल में 70 से अधिक बॉलीवुड, हॉलीवुड, डॉक्यूमेंट्री फिल्में, एड फिल्म, सीरियल किए हैं | एक्टिंग की शुरुआत 1994 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म "करण अर्जुन "से की थी | इसमें उषा श्री ने जागीरदार के बेटे की बहू का किरदार निभाया था |
इनमे जल्द ही आएँगी नज़र :-
फिल "फाइटर" के अलावा अब जल्द ही सनी देओल की फिल्म "सूर्या" एवं "जोरा", सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म "धार" और डिंपल कपाड़िया के साथ वेब सीरीज "सास बहू एवं फ्लेमिंगो" में नजर आएंगी | गौरतलाब है कि उनकी तीन फिल्में अवार्डेड हैं, जिनमें दो हॉलीवुड फिल्म "क्वीन्स ऑफ झांसी" और सेल ऑफ़ ब्राइड", राजस्थानी फिल्म "नानेरा" शामिल है |
250 करोड़ की फाइटर हिंदी समेत तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में भी होगी रिलीज :-
फाइटर भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी जिसमें चारों बड़े स्टार हवा में स्टंट करते हुए नजर आएंगे | इस फिल्म का स्पिरिट ऑफ फाइटर नाम से 57 सेकंड का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें हृतिक, दीपिका और अनिल कपूर के एयर फोर्स ऑफिसर के लुक सामने आए हैं | डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा "और यह फाइटर फिल्म की शूटिंग खत्म हुई |" यह फिल्म हिंदी सहित तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी | यह फिल्म 250 करोड रुपए के बजट से बनकर तैयार हुई है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments