विधानसभा आम चुनाव 2023 सतरंगी सप्ताह 16 से 22 नवंबर तक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रत्येक मतदाता तक मतदान का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से 16 से 22 नवंबर तक प्रदेशभर में सतरंगी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक मतदान जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम की थीम, स्लोगन और लक्षित वर्ग निर्धारित किये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने विधानसभा चुनाव- 2018 में कम मतदान वाले केन्द्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अवगत कराया कि सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इस दौरान गत विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले केंन्द्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए के विशेष प्रयास होंगे इसके लिए प्रत्येक कार्यक्रम के जिलाब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर एवं 51756 मतदान केन्दों तक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं स्वीप से जुड़े इक्कीस विभागों की भागीदारी भी इनमें रहेगी।

पहले दिन 16 नवंबर को लोक नृत्यों के माध्यम से पीवीटीजीविमुक्त और घुमंतू वर्ग के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। पहले दिन का थीम का रंग वायलेट और स्लोगन ’हम भी नाचेंगे -गायेंगेवोट डालकर आएंगे’ रहेगा। 

17 नवंबर को म्यूजिकल बैंड की सुर लहरियो के माध्यम से कामगारमजदूरदिहाड़ी मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मतदाता शपथ का कार्यक्रम भी होगा। इस दिन की थीम का रंग इंडिगो और स्लोगन ’अंगुली पर निशान,राष्ट्र के नाम’ तय किया गया है। 

18 नवंबर को वॉकाथोन का आयोजन होगा। इसमें सेवारत मतदातासरकारी कार्मिकखिलाड़ीशिक्षकशारीरिक शिक्षकपुलिस के जवान शामिल होंगे। इस दिन का रंग ब्लू तथा स्लोगन ’कर्तव्य पथ परराष्ट्रहित में’ रहेगा। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर पुलिस विभागबीएसएफकॉलेज शिक्षास्कूल शिक्षा विभागजिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में होगा।

19 नवंबर को ट्राई साइकिल रैली निकालकर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग हरा और स्लोगन ’हम भी सक्षमराष्ट्र भी सक्षम’ तय किया गया है।  

20 नवंबर को मतदाता रैली एवं फ़्लैश मॉब का कार्यक्रम होगा। इसमें युवा मतदाता और शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग पीला और स्लोगन ’मताधिकार का प्रयोग करेंगे’ वोट करेंगेवोट करेंगे’ रहेगा। 

21 नवंबर को महिला रंगोली व महिला मार्च का कार्यक्रम होगा। इसमें महिला मतदातामहिला कार्मिकमहिला बीएलओमहिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दिन की थीम का रंग ऑरेंज रहेगा और स्लोगन ’वोट करूंगीतभी तो बढूंगी’ होगा। 

सतरंगी सप्ताह के अंतिम दिन 22 नवंबर को वोट ट्री और दीपदान का कार्यक्रम होगा। इसमें नैतिक एवं सूचित मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। थीम का रंग लाल और स्लोगन ’लालच पर होगीचोटसोच समझकर करें वोट’ होगा।

इस दिवसीय विशेष कार्यक्रम का लक्ष्य राज्य में गत विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत 74.72 से आगे बढ़ते हुए 100 प्रतिशत मतदान कराने हेतु एक सघन प्रयासकरना है। जिससे भारत निर्वाचन आयोग के समावेशी एवं सहभागी मतदान के लक्ष्य को हासिल करते हुए लोकतंत्र के सशक्तीकरण में महत्ती भूमिका निभायी जा सकें। इस कार्यक्रम हेतु राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया है। एवं उनकी भूमिका रेखांकित की गई है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments