हे मानव-मानव जाति को एक प्रेम सौहार्द भरा संदेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

आपस में प्रेम की रसधार ‌बहाओ मानव।

दिल से तुम द्वेष अहंकार मिटाओ मानव।।


कुछ अपनी बात से महफ़िल को‌ जीत लेते हैं।

कुछ बातों ही बातों में ‌महफ़िल से निकल लेते हैं।।


कुछ तो उतरते दिल में, कुछ दिल से उतर लेते हैं।

कुछ आपसी द्वेष को ही हवा खूब देते हैं।।


मन से मल ‌मन का हटाओ मानव।

दिल से तुम द्वेष अहंकार मिटाओ मानव।।


कुछ अपने हम में हमदम को भूल जाते हैं।

कुछ कुछ के गम में खुद का‌‌ गम ही भूल जाते हैं।।


कुछ कुछ के गम में ही‌,अपनी‌‌ खुशी पाते हैं।

कुछ कुछ की खुशी में ही अपनी खुशियां पाते हैं।।


छल से अपने तो तुम बाज आओ मानव।

दिल से तुम द्वेष अहंकार मिटाओ मानव।।


कुछ ढूंढते कमियां‌ दूजों में,न खुद की कबूल पाते हैं।

ढूंढते आम नित पर, खुद में बबूल पाते हैं।।


कुछ तो शातिर हैं जो,अपनों में छुपे बैठे हैं।

कुछ तो इतने भोले हैं,बेखबर अपनों से लुटे बेठे हैं।।


खुद से तुम खुद का शातिर भाव हटाओ मानव।

दिल से तुम द्वेष अहंकार मिटाओ मानव।।


कुछ तो ऐसे हैं के , दुश्मन से मिले बैठे हैं।

अपने ही वतन की, कर गिले वे बैठे हैं।।


कुछ तो ऐसे हैं के, नफरत का बीज बोते हैं।

लगा कर आग पानी में,चैन की नींद सोते हैं।।


स्वार्थ में धर्म जाति,ना हथियार बनाओ मानव।

दिल से तुम. द्वेष अहंकार मिटाओ मानव।।

छोड़ सब धर्म, सिर्फ मानव धर्म अपनाओ मानव

लेखक - विजय मेहंदी, जौनपुर (उत्तर प्रदेश)

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments