म्यूज़िकल सफ़र इण्डिया ने वृद्धाश्रम में मनाया छठवाँ स्थापना दिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय संस्था म्यूज़िकल सफ़र इंडिया ने अपना छठवाँ स्थापना दिवस एक अनोखे अंदाज में राजधानी जयपुर में स्थित एक वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ उनके लिए संगीतमय शाम का आयोजन करके मनाया। इस अवसर पर संस्था के कलाकारों द्वारा वृद्धजनों के  लिए उनके पसंद के गीतों की प्रस्तुतियां दी गयी। और वृद्धजन ने भी गीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दी। 

संस्थापक सपना पाठक ने बताया कि बुजुर्ग हमारे समाज की एक अनमोल धरोहर होते हैं। जीवन के इस पड़ाव में किसी कारणवश उनको जीवन के ये पल अपनों से दूर अपने जैसे लोगों के बीच गुजारने पड़ते हैं, ऐसे में समाज़ का दायित्व है कि उनको खुशियां प्रदान करे, उनके साथ खुशियों के पलों को साझा करे। इसी जिम्मेदारी को निभाने का एक छोटा सा प्रयास संस्था द्वारा किया गया है।

इस अवसर को और खास बनाने के लिए वृंदावन से परम श्रद्धेय विख्यात कथावाचक आचार्य खगुल कृष्ण भारद्वाज व गुरु माता रीता पाठक को भी आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने आध्यात्म के द्वारा जीवन में प्रसन्न रहने के गुरुमंत्र दिए। प्रोग्राम हेड विजेंद्र पाठक ने वृद्धजनों के साथ रूचिकर संगीतमय गतिविधियों को कराकर उनके बचपन की ऊर्जावान स्मृतियों को ताज़ा किया और वृद्धजनों ने भी इनसभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम की शुरुआत सतीश शर्मा के गीत से की गयी। शैमी व सपना पाठक के द्वारा प्रस्तुत किया गया गीत आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे पर उपस्थित सभी वृद्धजन व लोगों ने भरपूर मनोरंजन किया। वृद्धाश्रम संचालक ने बताया कि आश्रम में पहली बार उन्होंने वृद्धजनों को इतना खुश देखा है और संस्था से भविष्य में वृद्धों के साथ इसी तरह के और आयोजनों को करने का आग्रह किया है । संस्था द्वारा सभी वृद्धजनों को सम्मानित कर उपहार वितरित किए गए और कार्यक्रम के अंत में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। संस्था की ओर से रमिता मित्तल के द्वारा सभी सहयोगियों व बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया गया।  

कार्यक्रम में मनीष कुमावत, मोहित मोहता, किशन सिंह, रमेश नजकानी, एम एल छाबड़ा, देवेन्द्र सिन्हा, गुंजन सरीन, योगी राजोरा, जुगल किशोर, मनीष माथुर, चंद्रकला शर्मा और विवेक सक्सेना आदि ने एक से बढ़कर एक शानदार गीत प्रस्तुत किए।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments