जीआईसी बिझौली में रैली निकाल कर मनाया साक्षरता दिवस, छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रुड़की (संस्कार सृजन) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में साक्षरता दिवस मनाया गया | इस दौरान साक्षरता के प्रति जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई | इसमें भारी संख्या में ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों ने प्रतिभाग किया | विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया |

शिक्षाधिकारी मैराज अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया | इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा का ज्ञान जरूरी है, बिना शिक्षा के इंसान का जीवन बेकार है | अनपढ़ इंसान जीवन के हर क्षेत्र में पीछे रह जाता है | निरक्षरों को साक्षर करने के लिए ही दुनिया में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुरुआत हुई |

कार्यक्रम आयोजक पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने कहा कि वर्ष 1995 से वह साक्षरता अभियान से जुड़े हैं | जब वह शिक्षक भी नहीं थे तब भी वह ग्रामीण अंचलों में पहुंच कर निरक्षरों को साक्षर बनाए जाने का अभियान चलाए थे | आज भी उनका यह अभियान जारी है | 

कहा कि शिक्षा अंधेरे में रौशनी की तरह है, पढ़ा लिखा इंसान ही दुनिया की दौड़ में आगे बढ़ सकता है | नंबरदार ने कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है | किसी भी उम्र में चाहे तो इंसान शिक्षा का ज्ञान प्राप्त कर सकता है | उन्होंने दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम को भी जरूरी बताया | इस अवसर पर रितिक, रितिका, साबिया आदि छात्रों को सम्मानित किया गया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments