जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित हुआ किसान युवा परिवर्तन संकल्प महा चौपाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात द्वारा आयोजित किसान युवा परिवर्तन संकल्प महा चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार बिजली, पानी, सुरक्षा जैसे सभी मुद्दों पर असफल साबित हुई है | यह सरकार लूट और झूठ की महा भ्रष्टाचारी सरकार है जिसे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एवं राजस्थान की जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी |

कार्यक्रम में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख राम चोपड़ा ने कहा कि महिला सुरक्षा के मामले में राजस्थान सरकार फेल हो चुकी है | आज राजस्थान महिला अपराधों में नंबर वन स्थिति प्राप्त कर चुका है | भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सतबीर यादव ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पर प्रकाश डाला |

जयपुर देहात के जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से राजस्थान का जनमानस पूर्णतया भारतीय जनता पार्टी के साथ आ चुका है | जनता आगामी चुनाव में अशोक गहलोत का तख्तापलट करने के लिए तत्पर एवं तैयार है | उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है | गांव-गांव ढाणी में जाकर अशोक गहलोत सरकार के काले कारनामे उजागर करते हुए किस प्रकार आम जनता की कोई मदद या सहायता की जा सकती है | इसके लिए कठिन परिश्रम करना है |


जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ :-

जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो  की माला और 101 मीटर का साफा पहनाकर शुभकामनाएँ दी | इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया |

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया | कार्यक्रम में कोटपूतली से पूर्व प्रत्याशी मुकेश गोयल, विक्रम सिंह पूर्व प्रधान, हीरालाल रावत ओबीसी मोर्चा के महामंत्री, वरिष्ठ नेता शंकर लाल कसाना, यादराम जंगल पूर्ण मलबरगढ़ जमवारामगढ़ से पूर्व विधायक जगदीश कुमार मीणा विधायक प्रत्याशी महेंद्र पाल मीणा पूर्व प्रधान मंजू मीणा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, महिला मोर्चा से सुनीता मीणा ,पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश मीणा, विराटनगर से पूर्व विधायक फूलचंदभिंडा, प्रधान प्रतिनिधि जगन चौधरी ,उप प्रधान टीटू सिंह ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश ताखर, युवा नेता कमल कसाना, आमेर विधानसभा से पूर्व जिला उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, बलराम दून, विराट नगर विधानसभा से रानी रत्न कुमारी,जिला उपाध्यक्ष गिरिराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मोहनपुरा आदि अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे | 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments