राजभाषा हिंदी दिवस पर कल होगा अमर प्रेम की अमर कहानी अद्भुत फिल्म का प्रदर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजभाषा हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कल साइंस पार्क के ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर, जयपुर में अपरान्ह 3 .15 बजे से बायोग्राफ़िक फिल्म "अमर प्रेम की अमर प्रेम कहानी" निःशुल्क दिखाई जाएगी | यह फिल्म बैंकिंग उन्मुख हिंदी की लेखिका डॉ.मीरा पाटोदिया के जीवन पर फिल्माई गई है | डॉ.मीरा पाटोदिया ने लब्ध प्रतिष्ठित  महिला चिकित्सक होते हुए भी अपनी मातृभाषा हिंदी की बहुत सेवा की है |


 
उन्होंने एक दूसरी पुस्तक कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए गर्भ समापन और सोनोग्राफी के कानूनों को जानिए,  पुस्तक भी लिखी और प्रकाशित की थी | यह पुस्तक डाक्टरों, वकीलों और चिकित्सा अधिकारियोँ के लिए बहुत उपयोगी साबित हुई थी | 

डॉ. मीरा पाटोदिया 75 वर्ष की आयु में भी संगीत और नृत्य की साधना कर रही थी | हाल ही में सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्लैटिनम जुबली समारोह में डॉ. मीरा पाटोदिया ने एक गीत गाया था और एक नृत्य भी प्रस्तुत किया था |

उनके पति आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने बताया कि डॉ. मीरा पाटोदिया को 2 मई 2023 को भगवान श्रीकृष्ण स्वयं आकर अपने साथ गोलोकधाम 5 मिनिट में लेकर चले गए थे | डॉ. मीरा पाटोदिया कर्मठता की जीवंत प्रतिमा थी |  उनकी स्मृति में उनकी प्लैटिनम जन्म जयंती के शुभ अवसर पर यह फिल्म 14 सितम्बर 2023  को प्रदर्शित की जा रही है | यह फिल्म अपने आप में एक अद्भुत कला फिल्म है | इतने कम समय में इस तरह की जीवंत फिल्म का निर्माण करने के लिए अच्छे - अच्छे फिल्म डायरेक्टर्स ने असमर्थता जताई थी | तब आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने स्वयं इस 3 घंटे की  फिल्म का निर्माण किया है | यह फिल्म देखने पर जीवन को भरपूर कैसे जिया जा सकता है, इसका अनुभव होगा और फिल्म देखने वाले का जीवन आनंद से, खुशियों से भर जायेगा | उसको एक नई दिशा मिलेगी |

गौरतलब है कि डॉ. मीरा पाटोदिया प्रतिदिन प्रातःकाल में योगासन और प्राणायाम करने के पश्चात् एक मंत्र का पाठ करती थी - 

अनायसेन मरणम, बिना दैन्येन जीवनम,  देहान्ते तव सानिध्यं,  देहि में परमेश्वरम !!

इस मंत्र को अर्थ सहित छपवा कर निःशुल्क वितरित किया जायेगा | डॉ. मीरा पाटोदिया को पुस्तकों से बहुत प्रेम था | अक्सर वह पुस्तक मेलों से पुस्तकें खरीदकर लाती थी | उनकी संगृहीत धार्मिक, सामाजिक, मेडिकल आदि अनेक पुस्तकें और पत्र पत्रिकाएं जैसे कल्याण आदि भी प्रदर्शित की जाएगी और फिल्म देखने आने वाले आगंतुकों को निःशुल्क भेंट की जाएगी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments