सूलिया के सरकारी स्कूल में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भवानीमंडी (संस्कार सृजन) ब्लॉक भवानीमंडी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया में विश्व आदिवासी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य एवम पी ई ई ओ गंगाप्रसाद गुदराशिया, विद्यार्थियों के अभिभावक, ग्राम पंचायत सूलिया के ग्राम विकास अधिकारी साहिल खान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्रवण का खेड़ा के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। 


इस अवसर पर प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद गुदराशिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने और दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने में उनके योगदान और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 

शिक्षक राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आदिवासी लोगों की उपलब्धियों व उनके योगदान को हम याद करना है, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया है। यह दिन आदिवासियों को वैश्विक मंच पड़ अपने दृष्टिकोण व चिंताओं को साझा करने का अवसर प्रदान करता है। इस वर्ष के विश्व आदिवासी दिवस की थीम है"आत्मनिर्णय के लिए परिवर्तन के प्रेरक के रूप में आदिवासी युवा"। उन्होंने कहा कि आज आदिवासी युवा अपनी संस्कृति व देशज ज्ञान से सराबोर हैं।

इस अवसर पर मौजूद कार्मिक व अभिभावकों व पंचायत के स्टाफ ने पंचप्राण की शपथ ली। यह शपथ प्रधानाचार्य गंगाप्रसाद गुदराशिया ने दिलवाई। इस शपथ में पंच प्राण के अंतर्गत पाँच लक्ष्य रखे गए हैं जिनमे विकसित भारत का लक्ष्य, अपनी विरासत पर गर्व, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना जगाना है। ये शपथ देश की उन्नति को गति देने के सभी के अंदर जज्बा विकसित करने के उद्देश्य से दिलाई गई।

इस अवसर पर छात्रों ने आदिवासी भाइयों की तरह वेशभूषा बनाई। शिक्षक सुनील पुरोहित व अजयराज गुप्ता ने विद्यार्थियों को सजाया। कार्यक्रम की तैयारी करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। समारोह का संचालन शिक्षक साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा ने किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments