प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) राजीव गांधी ग्रामीण एव शहरी ओलम्पिक खेल 2023 के तहत ब्लॉक स्तरीय  क्रिकेट प्रतियोगिता( पुरुष- महिला) का उद्धघाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा के द्वारा किया गया। गोविन्द सिंह डोटासरा ने ध्वजारोहण कर विधिवत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

उपखण्ड अधिकारी राजेश मीणा के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता पांच स्थानों पर खेल के अनुसार बगड़ी में क्रिकेट, दिसनाऊ में शुटिंग बॉल, वॉलीबॉल, लालासी में कबड्डी, भूमा बडा में खो खो व रसा- कसी,पूनियों का बास कल्याणपुरा में फुटबॉल की प्रतियोगिताए हो रही हैं | उपखण्ड अधिकारी राजेश मीणा ने पूर्व में पंचायत स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट को विशेष पहचान देने का आव्हान किया। शिक्षा उपनिदेशक एव खेल प्रतियोगिता संयोजक रामनिवास शर्मा ने बताया कि ब्लॉक में 2163  खिलाड़ी व 199 टीम  पंजीकृत हैं | जिसमे 125 पुरुष व 74 महिलाओं की टीम हैं |

बागड़ी के उद्धघाटन समारोह में विश्ष्टि अतिथि पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा, नगरपालिका चैयरमैन मुस्तफा क़ुरैश, वाईस चैयरमैन बनवारी लाल पांडे, सरपंच राजकुमारी,सरपंच संघ लक्षमनगढ व नेछवा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह व हरलाल झाझड, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सियाग, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश कस्वां, जिला परिषद सदस्य बनवारी ढाका, पालड़ी सरपंच नंदलाल गोवला, लालासी सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र गढ़वाल सहित कई जनप्रतिनिधि अतिथि के बतौर उपस्थित थे। 

पूनियों का बस कल्याणपूरा में फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का उद्धघाटन  प्रधान मदन सेवदा के सानिध्य में हुआ।प्रतियोगिता के प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेश महला व सह प्रभारी अमिकेश गुजर्र थे।प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ महावीर प्रसाद ने समय सारणी से अवगत करवाया । प्रधान मदन सेवदा ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया।  दिसनाउ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्धघाटन डोटासरा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक अभिलाष डोटासरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास अधिकारी रामधन डूडी द्वारा की गई। प्रतियोगिता के विश्ष्टि अतिथि अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी समशेर अली पठान, राष्ट्रीय खिलाडी रामकरण नहेरा, सरपँच झाबरमल मंडियां थे।प्रतियोगिता में 35 टीमों ने भाग लिया। इसी प्रकार लालासी में कब्बड्डी में 32 पुरुषों व 12 महिलाओं तथा भूमा बड़ा में खो खो में 25  व 23 रसा- कसी  में टीमों ने भाग लिया।

रिपोर्ट - बाबू लाल सैनी 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments