धूकलखेड़ा विद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, विद्यालय विकास हेतु किया आर्थिक जन सहयोग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

राजसमंद (संस्कार सृजन) आमेट उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत के राजस्व गांव धूकलखेड़ा में विगत 43 वर्षों से संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धूकलसिंह जी का खेड़ा में 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रातः 7:30 बजे से प्रभात फेरी और रैली निकालकर देश प्रेम का संदेश दिया । विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल गुर्जर व पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल सालवी ने ध्वजारोहण कर शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालना में भारतीय संविधान की उद्देशिका एवं प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया । 

इस अवसर पर ग्रामीणों अपने विद्यालय विकास हेतु दिल खोलकर जन सहयोग किया तथा भामाशाह देवीलाल बुनकर ने विद्यालय के नौनिहालों को पोषाहार में गेहूं को पीसाने हेतु ₹30,000 लागत की आटा चक्की मशीन व विद्युत मोटर उपलब्ध करवाई । वही भामाशाह भगवान लाल सालवी ने विद्यालय के कक्षा कक्षों की आधा दर्जन खिड़कियों में मच्छरदानी लगाने का संकल्प लिया तो अन्य अभिभावकों ने विद्यालय के वाद्य यंत्र ढोलक व पेटी बाजा को दुरुस्त करवाने का जमा लिया । 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बालकों ने ओ माय फ्रेंड गणेशा....., घूमर...., देश रंगीला...., यह देश है वीर जवानों का....., काल्यो कूद पड्यो मेला में....., पंखिड़ा ओ पंखिड़ा....., डांडिया...., नन्ना मुन्ना राही हूं....., मैं पानी भरवा जाऊ रे....., लीलन सिंगारे..... इट्स हैपन ओनली इन इंडिया....., ढोला ढोल मंजीरा बाजे रे....., जैसे देश भक्ति गीत एवं राजस्थानी लोक नृत्य व गीतो का मंचन कर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध किया । कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय विकास समिति की बैठक आहूत कर विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने तथा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित करवाने का प्रस्ताव लिया । इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments