Live : चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का पहला देश, चंद्रयान-3 की सफलता पर PM मोदी का संबोधन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ही नहीं दुनिया को इस पल का इंतजार था। आज पूरा देश, हर भारतवासी इस पल का आनंद उठा रहा है। मैं इस उपलब्धि के लिए इसरो और देश के हर वैज्ञानिक को बधाई देता हूं। इसलिए क्योंकि इन्होंने इस पल के लिए वर्षों से इस पल का इंतजार किया है। 

मैं इस भावुकता से भरे इस पल के लिए देश के 140 करोड़ देशवासियों को भी कोटि-कोटि बधाई देता हूं। हमारे वैज्ञानिकों के परीश्रम से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक और कहानियां बदल जाएंगे और नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतवासी धरती को मां और चांद को मामा बुलाते हैं। बहुत पहले कहा जाता था कि चंदा मामा दूर के हैं। लेकिन, एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा एक टूर के हैं।

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हो चुकी है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गूंज सुनाई दे रही है। पीएम मोदी भी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। उन्होने जोहानिसबर्ग से अपने संबोधन में कहा कि जब हम इतिहास रचने वाला पल देखते हैं तो दिल धन्य हो जाता है।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का वक्त बहुत करीब आ रहा है। इसरो के कमांड रूम में तालियों की गड़गड़ाहट शुरू हो चुकी है। लैडिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया है। अभी यान का विक्रम वर्टिकल हो गया। बस 800 मीटर बच गया। उधर, पीएम मोदी भी जोहानिसबर्ग से जुड़े हुए हैं।

चंद्रयान-3 की चांद से दूरी अब बहुत कम हो गई है। लैंडिंग की यात्रा की दूरी आधी हो गई है। पहले चरण की प्रक्रिया में 11 मिनट से भी कम का वक्त बचा है। इसरो के मुताबिक, अभी तक सबकुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

खौफ के वो आखिरी 17 मिनट शुरू हो चुके हैं। ठीक 6.04 मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होनी है। मिशन चंद्रयान-3 बुधवार को चांद पर कदम रखने को तैयार है। इसरो का अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और विक्रम लैंडर 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। 


इसरो के वैज्ञानिकों का दावा है कि विषम परिस्थितियों में भी लैंडिंग सफल रहेगी। अब तक मिशन पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और सभी की निगाहें सॉफ्ट लैंडिंग पर हैं। अगर यह सफल होता है तो भारत यह कारनामा करने वाला चौथा देश हो जाएगा। अभी तक अमेरिका, सोवियत संघ और रूस ने चांद पर सफल लैंडिंग की है। वहीं चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का इकलौता देश बन जाएगा।

इस लिंक पर क्लिक करके देखे चंद्रयान-3 का सीधा प्रसारण.......................

चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल कर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments