विधायक सुरेश मोदी ने किया मूर्ति का अनावरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्रीमती चंदादेवी मोदी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुहाला में शाला भवन निर्माणकर्ता भामाशाह विनोद गोयल द्वारा अपनी माता श्रीमती चंदादेवी की मूर्ति का अनावरण समारोह का आयोजन स्थानीय नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भामाशाह  द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, जूते-जुराब एवं आई डी कार्ड्स का वितरण की गया। इस पर छात्रों के चहरे खिल उठे। भामाशाह ने जुलाई-अगस्त माह में सम्पूर्ण भवन के रंग रोगन, विद्यालय नाम का पत्थर, ब्लाक, सेनेटरी ब्लाक निर्माण, विद्यालय भवन का विद्युतीकरण आदि कार्य भी करवाया गया है। 

इसी दौरान विधायक के समक्ष आमजन को आश्वासन दिया कि यदि राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालय भी खोला जाता है तो भवन व भूमि उपलब्ध करवाने की मेरी जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में की गई सेवाएं श्रेष्ठ मानव सेवाएं है। विद्यालय परिवार द्वारा भामाशाह का अभिनंदन प्रशस्ति-पत्र भेंट कर किया गया। 

कार्यक्रम दौरान भगवती चेरीटेबल ट्रस्ट जयपुर के लाइंस क्लब की सचिव शकुन्तला गोयल, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन विनोद कुमार लाडिया, बहुप्रांतीय अध्यक्ष रोशन सेठी, लायन सुनील अरोड़ा सह प्रांतपाल प्रथम, पूर्व बहुत प्रांतीय सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस प्रांतीय सचिव सीताराम अग्रवाल, सरपंच सुनीता चौहान, संस्था प्रधानाचार्य हजारी लाल सैनी, बसन्ती लाल सैनी, अशोक नरवाल, कैलाश पालीवाल, किशोर कुमार, राजेन्द्र गुर्जर विद्यालय के समस्त कार्मिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments