डॉ. के. एल. जैन के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) डॉ. के. एल. जैन के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन जयपुर 16 अगस्त, 2023 राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंडइंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के जन्मदिन के अवसर पर राजस्थान चैंबर भवन परिसर में दिनांक 16 अगस्त 2023 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्थान चैंबर के सदस्यों उनके परिजनों और कर्मचारियों के द्वारा एवं अन्य रक्त दाताओंने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया। 


इस अवसर पर डॉ. के. एल. जैन ने सभी से आह्वान किया कि रक्तदान करके किसी को नव जीवन प्रदान करने का प्रण ले। उन्होंने कहा कि यही एक ऐसी वस्तु है जो प्रयोगशाला में आधुनिक विज्ञान तैयार नहीं कर पाया हैं अतः मानव को मानव पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन महात्मा गाँधी अस्पताल, जयपुर के ब्लड़ बैंक, के सहयोग से किया गया। वर्तमान में रक्त की कमी को देखते हुए चैंबरने इस शिविर के आयोजन का निर्णय लिया। 

डॉ. के. एल. जैन. ने कहा कि रक्तदान परोपकारका सर्वोंतम साधन है उन्होंने कहा कि सेवा करने वाले हाथ पूजा करने वाले हाथों से सदैव ऊँचे होते है। इस अवसर पर आर पी. बटवाड़ा, डॉ. अरूण अग्रवाल, आनन्द महरवाल, गोपाल प्रसाद गुप्ता, बी. बी. शर्मा,  एन. के. जैन, बसंत जैन, राजेश कर्नल, ज्ञान प्रकाश, जाकिर खान गुडज तथा चैंबर के अन्य सदस्य,चैंबर से संबद्व सस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे | 

महात्मा गाँधी अस्पताल के ब्लड़ बैंक के डायरेक्टर डॉ. आर. एम. जायसवाल भी उपस्थित रहे और उपस्थित गणमान्य सदस्यों को रक्त से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान चैंबर आगामी अवसरों पर अपनी भागीदारी निभाता रहेगा।   

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments