भाजपा नेता डॉ. श्रवण बराला ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम चौमूं को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे में खरीफ की फसल में सफेद लट लगने से बाजरा व मूंगफली की फसल नष्ट हो गई। मंगलवार को भाजपा नेता डॉ श्रवण बराला ने मुख्यमंत्री के नाम सैंकड़ों लोगों के साथ मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को मुवावजे को लेकर ज्ञापन सौंपा। 



डॉ श्रवण बराला ने बताया कि चौमूं तहसील में स्तिथ सभी गांव मुख्य रूप से कृषि व दुग्ध व्यवसाय से अपनी आजीविका चलाते हैं। डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि किसानों से राम और राज दोनो रूठ गए हैं। किसानों की  सुनने वाला कोई नहीं है। डॉ. श्रवण बराला ने बताया कि चौमूं तहसील में 80 प्रतिशत फसल में सफेद लट के प्रकोप के कारण खेत खाली हो गए हैं व फसल नष्ट हो गई है। यह समस्या चौमूं में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में भी है। 

डॉ श्रवण बराला ने कहा कि सफेद लट का प्रकोप फसल उगने के कुछ दिन उपरांत ही हो जाती हैं। यह भूमि के अंदर ही रहती है और फसलों की जड़ों को अंदर से काटकर नष्ट कर देती है। फसल नष्ट होने से किसान खून के आंसू रो रहा है। फसल नष्ट होने से क्षेत्र में पशुधन अधिक होने से चारे की डिमांड काफी अधिक रहती है। पड़ोसी राज्यों से चौमूं में चारा आपूर्ति हेतु आता है जो बहुत मंहगा है। 

डॉ श्रवण बराला ने कहा कि पशुधन को बचाना भी किसानों के लिए दुभर हो गया है। डॉ श्रवण बराला ने कहा कि किसानों की हुई फसल नष्ट की गिरदावरी करके उचित मुवावजा दिया जाए जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में संबल मिल सके। फसल बीमा कंपनियों के द्वारा भी किसानों के खेतो का कोई सर्वे नही किया जा रहा है और न ही सफेद लट को इस क्राइट एरिया में लिया जा रहा है। 

डॉ बराला ने ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती का भी आरोप लगाया। डॉ श्रवण बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो चौमूं तहसील के किसान मजबूरी वश सड़क जाम और राजधानी का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे। 

इस दौरान राजेश वर्मा, राहुल अग्रवाल, बनवारी यादव, चरण जांगिड़, डॉ संतोष शर्मा, मोहन प्रजापत, एडवोकेट विजय चौधरी, एडवोकेट चरण सिंह, एडवोकेट बनवारी लाल शर्मा, सम्राट कुमावत, ओम कुमावत, रामदेव, गिरिराज बधाला, रामनिवास बराला, अंजलि नायक, काजल नायक, तनु नायक सहित सैंकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments