युवाओं की देश निर्माण में बड़ी भूमिका है-अनुराग ठाकुर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र संगठन जयपुर एवं निम्स विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय दो दिवसीय युवा उत्सव का उदघाटन केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं युवा कल्याण एवं खेल मंत्री मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक रामलाल शर्मा, निम्स विश्वविद्यालय के चेयरमेन और चांसलर डा. बलवीर सिंह तोमर और निदेशक डा. पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।


निम्स के आडीटोरियम में उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए ब्लाॅक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जा रही हैं। 

दुनिया भारत और यहां के युवाओं में अपना भविष्य देखती है। युवा देश का वर्तमान और भविष्य हैं। युवाओं की देश निर्माण में बड़ी भूमिका है। देश का युवा जागरूक और कर्तव्य परायण है। उन्होंने युवाओं से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। 

जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि जो विकास कार्य कांग्रेस ने 40 साल में नहीं किए उससे ज्यादा काम भाजपा ने नौ साल में कर दिए। चौमूं विधानसभा के विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है हर ओर विकास की गंगा बह रही है। 

राज्य नेहरू युवा केन्द्र के निदेशक महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने नेहरू युवा केन्द्र की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने युवाओं के विकास के लिए केन्द्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। 

निम्स विश्वविद्यालय, हाॅस्पीटल के निदेशक एवं डा. पंकज सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. पंकज सिंह ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए निम्स हाॅस्पीटल द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि निम्स प्रशासन स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के रोजगार पर जोर दे रहा है।  प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments