वृक्षमित्र डॉक्टर सोनी ने किया अभिनव कुमार को पौधा भेंट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तराखंड (संस्कार सृजन) पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य कर रहे व पौधा उपहार में देने के प्रेरणास्रोत पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने पुलिस मुख्यालय में एक बैठक के दौरान विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण एवं खेल उत्तराखंड शासन अभिनव कुमार को तुलसी का पौधा उपहार में देकर स्वागत किया | 

साथ ही अजय कुमार अग्रवाल राज्य एनएसएस अधिकारी व आनंद सिंह उनियाल अपर निदेशक उच्च शिक्षा को भी एक एक पौधा तुलसी का उपहार में भेंट किया। वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने पौधा उपहार में देने की सीख बचपन में गांव में माता पिता के साथ पौधा लगाने व उन्हें पौधे देने ने दी |

सोनी ने कहा कि मैं तीस सालों से लगातार पौधे निःस्वार्थभाव से अपने पैसो से खरीद कर उपहार व दूल्हा दुल्हन को शगुन में देता हूं ताकि पर्यावरण के प्रति लोग सचेत हो सके और पौधों से लगाव हो सके। फूलो का गुलदस्ता तो कुछ समय के पश्चात कूड़ा बन जाता है लेकिन जो पौधा में उपहार में देता हूं वह पौधा धरती का श्रंगार बनेगा। 

बैठक में महावीर सिंह बिष्ट अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा, प्रखर पाल राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त, सुमित पुरोहित (एसजे) राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, अनिल बिष्ट  राष्ट्रीय सेवा योजना, कमलेश राणा, सन्तोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments