नर्सिंगकर्मियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर सामूहिक अवकाश की दी चेतावनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं उपखंड में नर्सिंग कर्मियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन भी 2 घंटे कार्य का बहिष्कार किया। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ब्लॉक गोविंदगढ़ के नर्सेज ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया।


प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिन से जिला स्तर पर धरना चल रहा है,लेकिन सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसके विरोध चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ ब्लॉक सहित संपूर्ण राजस्थान में 16 अगस्त 2023 से प्रतिदिन 2 घंटे की गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 25 अगस्त को जयपुर में संपूर्ण प्रदेश की नर्सेज के द्वारा सामूहिक अवकाश व महारैली निकाली जाएगी। 

जयपुर ग्रामीण संयोजक अमित सैनी ने बताया कि हर जिला मुख्यालय ब्लॉक स्तर सहित पूरे प्रदेश में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सिंगकर्मी 2 घंटे कार्य का बहिष्कार करते हुए विरोध जता रहे हैं। इसके बावजूद करीब 33 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने अभी तक इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार से हमारी मांग है कि चिकित्सा व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं हो और मरीजों के साथ चिकित्सा व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और नर्सिंगकर्मियों की 11 सूत्रीय मांगों को सरकार जल्द पूरा करें। 

इस दौरान सीनियर नर्सिंग अधिकारी रिद्धकरण सोनवाल, बुद्धि प्रकाश मीणा, ब्लॉक सयोजक देवदत्त शर्मा, सचिव सहीराम चौधरी, बजरंग लाल शर्मा, सुनीता टांक ,शकुंतला जाँगिड़, लीलाधर सैनी,  सुमन कुमावत, विजय कुमावत,  संगीता, सरोज कुलदीप, सुरेंद्र शर्मा, महेश मीना सहित अन्य नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments